Elon musk: दूल्हा बने एलन मस्क! AI ने बनाई ऐसी फोटो लोग हो गए हैरान, जमकर हो रही वायरल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 04 Jun 2023 10:22 AM IST
सार

तस्वीरों में Elon musk को शादी के मेहमानों के साथ नाचते हुए, शानदार पोज देते हुए और यहां तक कि घोड़े की सवारी करते हुए भी दिखाया गया है।

विज्ञापन
Elon Musk desi look in AIgenerated pictures goes viral see his reaction
एलन मस्क की एआई फोटो - फोटो : ट्विटर

    विस्तार

    एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर स्पेसएक्स के मालिक Elon musk की एक एआई-जेनरेट की गई तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें अरबपति की दिलचस्पी भी दिखी। इन फोटो ने मस्क का देसी अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है। इन फोटो में मस्क को भारतीय दूल्हे के रूप में दिखाया गया है, जो एक सुनहरी शेरवानी पहने हुए हैं। फोटो एकदम असली लग रही हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है। इन फोटो को मस्क ने भी पसंद किया है।

    इन तस्वीरों को मिडजर्नी का उपयोग करके बनाया गया है और एलन मस्क को एक भारतीय दूल्हे के रूप में दिखाया गया है। मस्क ने एक सुनहरी शेरवानी पहनी हुई है और एक देसी उत्सव में नाच रहे हैं। आई-जनरेट की गई तस्वीरों में उन्हें शादी के मेहमानों के साथ नाचते हुए, शानदार पोज देते हुए और यहां तक कि घोड़े की सवारी करते हुए भी दिखाया गया है।

    विज्ञापन

    तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद मस्क ने खुद इस पर ध्यान दिया और अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। मस्क को यह फोटो पसंद आई हैं और ट्विटर पर रिप्लाई लेते हुए मस्क ने लिखा, "आई लव इट,"। मस्क ने इस मैसेज के साथ भारतीय ध्वज इमोटिकॉन्स को भी शेयर किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें