Elon Musk: एक्स जल्द हटाएगा ब्लॉक फीचर, एलन मस्क ने प्रशंसक के ट्वीट पर जवाब देते हुए दी जानकारी

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटनजलज मिश्रा
Sat, 19 Aug 2023 01:28 AM IST
सार

मस्क ने शुक्रवार को अपने व्यापारिक योजना की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि एक्स से ब्लॉकिंग सुविधा को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। एक्स प्रमुख मस्क ने शुक्रवार को अपने एक प्रशंसक द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन
Elon Musk Announce News update of X said will remove Block Feature from social media Platform
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को लेकर एलन मस्क आए दिन विवादों में रहते हैं। एक्स के सीईओ ने अब एक नया एलान किया है। मस्क ने शुक्रवार को अपने व्यापारिक योजना की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि एक्स से ब्लॉकिंग सुविधा को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। एक्स प्रमुख मस्क ने शुक्रवार को अपने एक प्रशंसक द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को छोड़कर ब्लॉक की सुविधा को जल्द हटाया जाएगा।

    म्यूट और ब्लॉक करने में यह है अंतर

    एक्स ने अपने सहायता पेज पर बताया कि ट्विटर लोगों के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए कई सारे टूल देता है। इसी में से एक टूल है ब्लॉक। ब्लॉक करने से लोगों का विशिष्ट खातों से संपर्क खत्म हो जाता है। इससे वे ब्लॉक किए गए व्यक्ति का न को ट्वीट देख सकते हैं न ही उन्हें संदेश भेज सकते हैं। वहीं, म्यूट सुविधा ब्लॉक से एकदम अलग है। अगर आप किसी को म्यूट करते हैं तो आप किसी तो उस अकाउंट के पोस्ट आपकी फीड में छिप जाते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें