Economic Survey 2025: AI से वर्कफोर्स प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर जोर, शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ेगा उपयोग

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 31 Jan 2025 06:25 PM IST
सार

Economic Survey 2025: आर्थिक सर्वेक्षण 2025 में कहा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने से श्रम बाजार की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और रोजगार पैदा होंगे।

Economic Survey 2025 Focuses On Increasing Productivity By Promoting AI In Workforce And Education
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग बढ़ाने पर जोर - फोटो : Freepik

    विस्तार

    वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने बजट 2025 से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2025) पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में उत्पादकता बढ़ाने के लिए के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर प्रमुखता से जोर दिया गया। सर्वेक्षण में कहा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने से श्रम बाजार की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और रोजगार पैदा होंगे।

    एआई से उत्पादकता बढ़ाने पर जोर

    एआई में उन्नत डाटा विश्लेषण की क्षमता
    एआई में उन्नत डाटा विश्लेषण की क्षमता - फोटो : आईस्टॉक

    वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए कहा कि एआई इंटिग्रेशन से उत्पादकता बढ़ाने, कार्यबल की गुणवत्ता को बढ़ाने और रोजगार सृजन का अवसर मिलता है, बशर्ते कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जाए।

    युवाओं के लिए बदलाव को अपनाना आसान

    Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई)
    Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

    आर्थिक सर्वेक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत की ज्यादातर आबादी युवा है और बदलाव को आसानी के अपना सकती है। चूंकि भारत एक सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था है, ये आबादी एआई अडाप्शन से देश की आर्थिक प्रगति में तेजी ला सकती है। एआई को अपनाने से आर्थिक विकास को समर्थन तो मिलेगा ही साथ में श्रम बाजार को अपनी गुणवत्ता सुधारने का भी अवसर मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें