E-Passport: भारत में लॉन्च हुआ ई-पासपोर्ट, मिलेगी नेक्स्ट-लेवल की सेफ्टी, जानिए पुराने पासपोर्ट से कैसे है अलग
E-Passport Launched In India:
भारत सरकार ने पहचान और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ई-पासपोर्ट की शुरुआत कर दी है। यह नई तकनीक पारंपरिक पासपोर्ट में RFID चिप और PKI इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कई सुरक्षा सुविधाएं जोड़ती है।

विस्तार
विदेश मंत्रालय के अनुसार, ई-पासपोर्ट योजना को पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) वर्जन 2.0 के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। यह प्रोग्राम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो चुका है।

पहले इन शहरों में मिलेगा ई-पासपोर्ट
प्रारंभिक चरण में नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, गोवा, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत, रांची और दिल्ली में ई-पासपोर्ट का वितरण शुरू किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि 2025 के मध्य तक इसे देश के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों में लागू कर दिया जाएगा। तमिलनाडु में 3 मार्च 2025 से चेन्नई के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं। 22 मार्च 2025 तक राज्य में 20,729 ई-पासपोर्ट वितरित किए जा चुके हैं।

क्या है ई-पासपोर्ट और इसकी खासियत?
ई-पासपोर्ट में एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना लगा होता है, जो पारंपरिक पासपोर्ट से इसे अलग बनाता है। पासपोर्ट के कवर पर नीचे की तरफ एक गोल्डन कलर का ई-पासपोर्ट सिंबल भी प्रिंट होता है।