युवक की जेब में फटा ई-सिगरेट, कराना पड़ सकता है स्किन ट्रांस्पलांट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 11 Jul 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
E-CIGARETTE FIRE NEARLY BURNS MAN'S GENITALS
E-CIGARETTE

    अगर आप भी ई-सिगरेट के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे हृदय रोग होने का खतरा है ही, इसके अलावा इसमें विस्फोट भी हो सकता है। युनाइटेड किंगडम में एक शख्स की जेब में रखा ई-सिगरेट फट गया है जिससे उसकी जांघों में गंभीर चोटें आईं हैं। सिगरेट में विस्फोट होने के कारण उसकी जींस फट गई है और उसका प्राइवेट पार्ट बाल-बाल बचा है।

    वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि जख्म को ठीक करने के लिए उसके स्किन ट्रांसप्लांट करना पड़ सकता है। जख्मी शख्स का कहना है उसके प्राइवेट से सिर्फ 2 इंच की दूरी पर विस्फोट हुआ जिससे उसके प्राइवेट पार्ट्स जख्मी हो सकते थे। बता दें कि अमेरिका में प्रत्येक 10 में से एक शख्स ई-सिगरेट पीता है।

    विज्ञापन

    जख्मी हुए शख्स का नाम जेसन कूर्मी है और उसकी उम्र 46 है। हादसा उस वक्त हुआ जब वह सुबह ऑफिस जा रहा था, तभी विस्फोट हुआ और इसके बाद वह तीन हफ्तों तक काम पर नहीं जा सका।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक रिपोर्ट की मानें तो 2009 से लेकर 2016 तक ई-सिगरेट में विस्फोट होने के 195 मामले सामने आए हैं। इससे पहले ई-सिगरेट में विस्फोट से फ्लोरिडा में एक शख्स की मौत भी हो चुकी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें