e-Challan Scams: फिर से एक्टिव हो गए हैं स्कैमर्स, ई-चालान का यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Nov 2024 01:59 PM IST
विज्ञापन
e Challan Scam on rise cyber police Warn People Of Fake Link Says Do Not Click
Traffic e challan scam - फोटो : Amar Ujala

    भारत में फर्जी चालान का स्कैम लंबे समय से चल रहा है। पिछले कुछ महीने से यह बंद था लेकिन एक बार फिर से स्कैमर्स एक्टिव हो गए हैं। अधिकतर लोगों को तो इसके बारे में जानकारी है, लेकिन जिन्होंने नई-नई गाड़ी ली है, वे लोग इस फर्जी चालान के जाल में फंस जा रहे हैं। इस स्कैम को लेकर पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी दे रही है। आपको भी इस स्कैम के बारे में जानकारी होनी चाहिए तभी आप इस स्कैम से बच सकते हैं, नहीं तो स्कैमर्स आपको कंगाल बना सकते हैं।

    साइबर दोस्त के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ई-चालान स्कैम से सावधान रहें। यदि आपके पास ई-चालान को लेकर कोई मैसेज आता है तो उसके साथ मिले लिंक को क्रॉस चेक करें। इस फर्जी लिंक के जरिए आपके बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    यह एक नए तरह का स्कैम है। पुलिस के अनुसार, स्कैमर्स लोगों को ऐसे टेक्स्ट संदेश भेज रहे हैं जो देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे ट्रैफिक पुलिस से हों। संदेशों में कहा गया है कि प्राप्तकर्ता ने यातायात उल्लंघन किया है और उसे जुर्माना भरना होगा। संदेशों में एक लिंक भी शामिल होता है जिस पर प्राप्तकर्ता को जुर्माना भरने के लिए क्लिक करने का निर्देश दिया जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों को एक फर्जी वेबसाइट पर री-डायरेक्ट किया जाता है। उसके बाद पेमेंट ले लिया जाता है। इसके अलावा कई बार लिंक के जरिए यूजर्स के फोन को भी हैक किया जाता है और निजी जानकारी चोरी की जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हेमेंद्र कुमार मीना ने बताया कि असली चालान के मैसेज में इंजन नंबर, चेसिस नंबर जैसी जानकारी होती हैं। असली चालान के मैसेज के साथ आए लिंक पर क्लिक करने पर वह लिंक यूजर्स को सरकार की आधिकारिक साइटhttps://echallan.parivahan.gov.inपर री-डायरेक्ट करता है। नकली साइट का लिंक कुछ ऐसाhttps://echallan.parivahan.in/है। इसमें .gov.in को हटा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें