Drone : ड्रोन निर्माण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेकऑफ, वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ेगा मेटावर्स योगदान

Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।Jeet Kumar
Sun, 01 Jan 2023 06:28 AM IST
सार

ड्रोन तकनीक को हादसे के बाद बचाव अभियान, कारोबारी इस्तेमाल, सामान के वितरण और निरीक्षण, निर्माण और कृषि में अधिक उपयोग देखने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Drone technology will get better in 2023 India metaverse contribution will increase in global economy
ड्रोन - फोटो : संवाद

    विस्तार

    ड्रोन तकनीक 2023 में टेकऑफ के लिए तैयार है। फिलहाल इनका उपयोग फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर करते हैं या फिर बड़ी कंपनियां और सेनाएं। इस साल से अधिकतर देशों में इन्हें विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, इसलिए व्यापक क्षेत्रों में उपयोग होगा।

    हादसे के बाद बचाव अभियान, कारोबारी इस्तेमाल, सामान के वितरण और निरीक्षण, निर्माण और कृषि में अधिक उपयोग देखने की उम्मीद है। इसके अलावा, सुरक्षा क्षेत्र, मीडिया में इस्तेमाल भी बढ़ेगा। इसके दाम में भी भारी कमी आने की संभावना है। इससे हर व्यक्ति तक इसकी पहुंच बढ़ेगी।

    विज्ञापन

    लागत और ईंधन खर्च, जोखिम कम करना, उच्च राजस्व वृद्धि और इनके द्वारा एकत्र किए गए डाटा के विश्लेषण से बेहतर निर्णय लेने की क्षमता की वजह से लगभग सभी कंपनियां इसका उपयोग बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपका डिजिटल अवतार कराएगा ऑफिस में काम

    2023 अगले दशक के लिए मेटावर्स की दिशा परिभाषित करेगा। हमारे अवतार वास्तविक दुनिया की तरह ही हमारी अनूठी शारीरिक भाषा और हावभाव अपना सकेंगे। डिजिटल दुनिया में लॉग इन करके हम एआई सक्षम स्वायत्त अवतारों में कई काम कर सकेंगे। 5 लाख करोड़ डॉलर का योगदान होगा मेटावर्स का वर्ष 2030 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में।

    ऑनबोर्डिंग : जल्द सामान्य कामकाज का हिस्सा बनेगा। इसकी मदद से ऑफिस में नई ज्वॉइनिंग या एचआर से जुड़े छोटे-मोटे काम के लिए मेटावर्स तकनीक का इस्तेमाल होगा।

    शादी के डिजिटल कार्ड की तरह ही सामाजिक उपस्थिति तेजी से बढ़ेगी। हो सकता है, इस साल आपको भी मेटावर्स पर शादी में शामिल होने का न्योता मिल जाए। भुगतान, स्वास्थ्य, उत्पाद व्यापार में भी इसकी उपस्थिति दर्ज होगी।

    दवा अनुसंधान होगा तेज, एिन्क्रप्शन तोड़ना संभव

    क्वांटम कंप्यूटिंग हाल के महीनों में सबसे लोकप्रिय रुझानों में से एक है। यह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में शामिल रहा है। इससे दवा अनुसंधान और तेज होगा, एन्क्रिप्शन भी तोड़ सकेंगे।

    • स्रोत की परवाह किए बिना डाटा की निगरानी, विश्लेषण और कार्य करने की क्षमता इसे अद्भुत बनाती है।
    • 2.5 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान वैश्विक क्वांटम कंप्यूटिंग बाजार 2029 तक
    • अन्य देशों, व्यवसायों, सुरक्षा प्रणालियों व अन्य एन्क्रिप्शन को तोड़ने की सुविधा की वजह से अमेरिका, ब्रिटेन और चीन भी इसके विकास पर खर्च कर रहे हैं।
    • क्वांटम कंप्यूटिंग का इस्तेमाल कई बड़े क्षेत्रों में भी होगा। मसलन, बड़े-बड़े कारोबार के अलावा धोखाधड़ी का पता लगाने और बैंकिंग-वित्तीय क्षेत्र में कर्ज के जोखिम का प्रबंधन करने में।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें