Virus Alert: एंड्रॉयड फोन पर मंडरा रहा नए मालवेयर का खतरा, पर्सनल डाटा कर रहा चोरी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 15 Aug 2022 11:46 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार नया Dracarys मालवेयर मिला है, जो एंड्रॉयड एप के फेक वर्जन बनाकर एंड्रॉयड डिवाइसेज पर अटैक कर रहा है। यह मालवेयर एंड्रॉयड डिवाइस से कॉन्टेक्ट और कॉल डिटेल, फाइल, एसएमएस टेक्स्ट, लोकेशन और फोन के पर्सनल डाटा को भी चुरा लेता है।

Dracarys malware found in android app these WhatsApp YouTube app
पर्सनल डाटा चुरा रहा मालवेयर - फोटो : istock

    विस्तार

    यदि आप एंड्रॉयड फोन यूजर्स हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स पर एक नए वायरस का खतरा मंडरा रहा है। मेटा ने एक रिपोर्ट में इस खतरे को लेकर सावधान किया है और कहा है कि यह वायरस बिना आपकी जानकारी के आपके फोन में कब प्रवेश कर जाता है और आपको भनक तक नहीं लगती। दरअसल यह वायरस व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे पॉपुलर एप का फेक एप बनाकर एंड्रॉयड फोन पर अटैक कर रहा है।

    बता दें कि इस वायरस की जानकारी मेटा ने अपनी तिमाही एडवरसरिएल थ्रेट रिपोर्ट-2022 में जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार नया Dracarys मालवेयर मिला है, जो एंड्रॉयड एप के फेक वर्जन बनाकर एंड्रॉयड डिवाइसेज पर अटैक कर रहा है।

    रिपोर्ट के अनुसार यह मालवेयर व्हाट्सएप, यूट्यूब, सिग्नल और टेलीग्राम जैसे एप के फेक एप बना रहा है और इसी के माध्यम से एंड्रॉयड डिवाइसेज में फैल रहा है। दरअसल यह मालवेयर एंड्रॉयड डिवाइसेज में बिना परमिशन के घुसता है और उसकी सिक्योरिटी एक्सेस को वायपास कर देता है। इसके बाद यह मालवेयर एंड्रॉयड डिवाइस से कॉन्टेक्ट और कॉल डिटेल, फाइल, एसएमएस टेक्स्ट, लोकेशन और फोन के पर्सनल डाटा को भी चुरा लेता है।

    चिंता की बात यह है कि Dracarys मालवेयर एंटी वायरस एप से भी पकड़ में नहीं आ रहा है। हालांकि यह मालवेयर अभी अपने शुरुआती रूप में है, इसलिए सतर्क रहकर इससे बचा जा सकता है। यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें और फोन में कोई भी नया एप डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहें। कोशिश करें कि नया एप केवल ऑफिशियल एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें