DoT का एक्शन: साइबर ठगी में शामिल 24,229 मोबाइल नंबर किए गए सस्पेंड, 42 IMEI नंबर भी हुए ब्लॉक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jul 2024 02:09 PM IST
सार

विभाग ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि 42 IMEI को ब्लॉक किया गया है और 24,229 मोबाइल नंबर को भी सस्पेंड किया गया है। विभाग ने बताया है कि तीन मोबाइल नंबर को करीब 42 मोबाइल में इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Dot says PAN India blocking of all 42 IMEI and Immediate suspension of 24229 mobile no
सिम कार्ड - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में हर रोज हो रही साइबर ठगी पर लगाम लगाने के प्रयास में दूरसंचार विभाग (DoT) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने साइबर क्राइम और अन्य धोखाधड़ी में शामिल हजारों मोबाइल नंबर और IMEI नंबर्स को ब्लॉक किए हैं। इसकी जानकारी दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया है।

    विभाग ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि 42 IMEI को ब्लॉक किया गया है और 24,229 मोबाइल नंबर को भी सस्पेंड किया गया है। विभाग ने बताया है कि तीन मोबाइल नंबर को करीब 42 मोबाइल में इस्तेमाल किया गया है। एक यूजर ने 8981925921 नंबर को लेकर शिकायत की थी और कहा था कि इस नंबर से बिजली विभाग के नाम पर कॉल आया था।

    विज्ञापन

    विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे चक्षु पोर्टल पर इस तरह के स्कैम और धोखाधड़ी की शिकायत करें। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दूरसंचार विभाग ने 6.80 लाख ऐसे मोबाइल कनेक्शन की पहचान की थी जिनके फर्जी होने की संभावना थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें