देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे बड़ा संकट, बंद करनी पड़ सकती हैं सेवाएं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Feb 2020 10:05 AM IST
सार
DoT orders telecom companies airtel vodafone and idea to clear AGR dues by midnight
vodafone idea airtel - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दूरसंचार विभाग ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को बड़ा झटका देते हुए शुक्रवार की आधी रात तक समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाये का भुगतान करने का आदेश दिया है। दूरसंचार विभाग के इस आदेश के बाद देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों की सेवाएं के बंद होने की भी आशंका है, हालांकि इस आदेश के बाद अभी तक किसी भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को 17 मार्च तक बकाया जमा करने का आदेश भी दिया था।

    बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार एवं अन्य कंपनियों के निदेशकों, प्रबंध निदेशकों से पूछा था कि एजीआर बकाए के भुगतान के आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने को लेकर उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। 1.47 लाख करोड़ रुपये में से 92,642 करोड़ लाइसेंस फीस है और 55,054 करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम चार्ज का है।

    गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही वोडाफोन समूह के सीईओ निक रीड ने कहा था कि वोडाफोन की भारतीय इकाई वोडाफोन आइडिया फिलहाल आईसीयू में है। अगर सरकार से समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के भुगतान में राहत नहीं मिलती है तो फिर इसका असर आगे देखने को मिल सकता है। सेवाओं को बंद भी किया जा सकता है।

    निक ने कहा कि सरकार इतना समय दे ताकि वो एजीआर के अलावा अन्य भुगतान भी समय पर कर सकें। इसको लेकर के एयरटेल, टाटा टेलिसर्विसेज और वोडाफोन आइडिया ने सुप्रीम कोर्ट में सुधारात्मक याचिका दायर कर रखी है, जिस पर जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है। कंपनियों ने अपनी याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया है कि वो दूरसंचार विभाग को भुगतान करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दें

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें