दूरदर्शन से 200 टीवी चैनल ने किया भूमिपूजन का लाइव प्रसारण, सोशल मीडिया पर हो रही कवरेज की तारीफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Aug 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Doordarshan live coverage of Ayodhya Ram Temple Bhoomi Puja carried by around 200 TV channels per initial estimates
DD LIVE - फोटो : DD

    राम मंदिर के लिए आज यानी पांच अगस्त को भूमिपूजन का भव्य कार्यक्रम संपूर्ण हो चुका है। इस मौके पर तमाम विशेष अतिथियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन किया। इसके बाद पीएम ने देश को संबोधित भी किया जिसमें उन्होंने लोगों को मंदिर निर्माण के माध्यम से देश के विकास की बात भी कही। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सुंदरकांड का दोहा 'भय बिनु होइ न प्रीति' का भी जिक्र किया।

    पीएम मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन का प्रसारण दूरदर्शन ने किया और खास बात यह है कि दूरदर्शन के लिए 200 से अधिक टीवी चैनल्स ने इसका लाइव प्रसारण किया। यह अपने आप एक रिकॉर्ड है। इसकी जानकारी खुद प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति ने ट्वीट करके दी है।

    विज्ञापन

    बता दें कि आयोजन की लाइव स्ट्रीमिंग डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर प्रसारित की गई है। दूरदर्शन के इस लाइव कवरेज के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए थे। कमेंट्री के जरिए बकायदा लोगों को एक-एक विधि और स्थान के बारे में जानकारी दी जा रही थी। सोशल मीडिया पर दूरदर्शन की इस कवरेज की जमकर तारीफ हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस लाइव प्रसारण को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब तमिल के छह बड़े टीवी चैनल ने अयोध्या में पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया है। इसकी जानकारी तमिल समाचार पत्रिका के संपादक एस. गुरुमूर्ति ने ट्वीट करके दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें