डॉनल्ड ट्रंप को रास नहीं आया iPhone 11, इस फीचर को लेकर एपल के CEO से की शिकायत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 28 Oct 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump Doesn't Like iPhone 11 This Feature Complaint To Apple CEO Tim Cook
ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाषण देते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : PTI

    आईफोन निर्माता कंपनी एपल (Apple) पूरी दुनिया में अपने डिवाइसेज के लिए जाना जाता है। साथ ही कंपनी ने अपने आईफोन के फीचर्स में जनरेशन के हिसाब से जरूरी बदलाव किए हैं। वहीं, लोगों को ये बदलाव पसंद भी आए हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोगों को पसंद नहीं आए हैं। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सितंबर में लॉन्च हुए आईफोन 11 (iPhone 11) के एक फीचर को लेकर कंपनी की मुख्य अधिकारी टिम कुक से शिकायत की है।

    अमेरिका के प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने ट्विट करते हुए लिखा है कि आईफोन में दिया गया होम बटन मौजूदा स्वाइप फीचर से ज्यादा शानदार और बेहतर है। बता दें कि कंपनी ने पुराने आईफोन में डिवाइस अनलॉक करने के बाद होम पर आने के लिए बटन दिया था, जो कि अब नए वाले फोन में नहीं मिल रहा है। अब यूजर्स को होम पर जाने के लिए नए आईफोन में ऊपर की तरफ स्वाइप करना पड़ता है।

    विज्ञापन

    एपल ने 11 सीरीज से पहले लॉन्च हुए आईफोन में होम बटन दिया था। लेकिन अब कंपनी ने स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्घा के चलते स्क्रीन बड़ी करने के लिए होम बटन हटा दिया था। अब यूजर्स को स्क्रीन अनलॉक करने के लिए स्वाइप करना पड़ता है। इसके साथ ही कंपनी ने नए फोन में फेस आईडी फीचर को जगह दी है, लेकिन डॉनल्ड ट्रंप को स्वाइप वाला फीचर बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल के मुख्य अधिकारी टिम कुक ने डॉनल्ड ट्रंप के इस ट्विट को लेकर किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया है। आपको बता दें कि हाल में दोनों ने एक साथ डिनर किया था, जहां ट्रंप ने कुक की तारीफ की थी।

    एपल ने सितंबर में ग्लोबल लेवल पर आईफोन 11 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी है। ग्राहकों को इस फोन में शानदार फीचर्स मिले हैं, जिनमें कैमरा, प्रोसेसर और बड़ी स्क्रीन शामिल हैं।

    iPhone 11 64GB- 64,900 रुपये

    iPhone 11 256GB- 69,900 रुपये

    iPhone 11 512GB- 79,900 रुपये

    iPhone 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें