UIDAI ने दी चेतावनी, यहां शेयर ना करें आधार कार्ड की जानकारी

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 13 Apr 2016 12:31 PM IST
सार
विज्ञापन
Don’t share Aadhaar information: UIDAI to e-commerce firms

    विस्तार

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ई-बे, फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से लोगों के आधार कार्ड के बारे में जानकारी इकट्ठा करने से रोकने के लिए कहा है।

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक संचार मंत्रालय ने आधार कार्ड रखने वालों को प्लास्टिक कार्ड पर आईडी की छपाई के लिए व्यापारियों द्वारा 50 से 200 रुपये लिए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

    विज्ञापन

    यूआईडीएआई के महानिदेशक अजय भूषण पांडे ने कहा, "आधार कार्ड या डाउनलोडेड आधार कार्ड साधारण कागज पर प्रिंटेड सभी उपयोगों के लिए पूरी तरह से वैध है"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्राधिकरण ने कहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियां उनके प्लेटफॉर्म के जरिए स्मार्ट कार्ड बनाने का काम करने वाले व्यापारियों को बढ़ावा नहीं दे। प्राधिकरण ने कहा कि अगर कोई इसमें शामिल होता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल की सजा हो सकती है।

    पेपर आधार कार्ड पर्याप्त

    UIDAI ने दी चेतावनी, यहां शेयर ना करें आधार कार्ड की जानकारी

    अगर किसी व्यक्ति के पास पेपर आधार कार्ड है, तो उसे अपने आधार कार्ड को लैमिनेशन कराने या पैसा देकर प्लास्टिक आधार कार्ड या तथाकथित स्मार्ट आधार कार्ड प्राप्त करने की कोई जरूरत नहीं है।'

    यूआईडीएआई के अनुसार यह पाया गया है कि अनैतिक कार्य में लगी कुछ इकाइयां स्मार्ट कार्ड के नाम पर प्लास्टिक कार्ड पर आधार की छपाई के लिए 50 से 200 रुपये ले रहे हैं, जबकि उसकी कोई जरूरत नहीं है क्योंकि साधारण कागज पर डाउनलोड किया गया आधार पूरी तरह वैध है।

    मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी है कि आधार कार्ड या उसके अनधिकृत मुद्रण या किसी भी रूप में इस तरह के व्यक्तियों को सहायता करने के लिए संबंधित जानकारी एकत्रित करना दंडनीय एक अपराध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें