Tech Tips: मोबाइल चार्ज करते समय ना करें ये पांच गलती, सेव करके रख लें ये बातें
सार
आपको जानकर हैरानी होगा कि मोबाइल चार्जिंग की आपकी कुछ आदतें हीं आपके फोन और बैटरी दोनों को खरीब कर रही हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी और फोन दोनों को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

विस्तार
आज मोबाइल सभी के पास है और सभी के पास फास्ट चार्जर भी है, लेकिन उसके बाद भी सभी लोग चार्जिंग को लेकर परेशान हैं। आपको जानकर हैरानी होगा कि मोबाइल चार्जिंग की आपकी कुछ आदतें हीं आपके फोन और बैटरी दोनों को खरीब कर रही हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी और फोन दोनों को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
- असली चार्जर का इस्तेमाल करें:हमेशा असली और फोन को सपोर्ट करने वाले चार्जर का ही इस्तेमाल करें। मार्केट से कोई भी चार्जर खरीदकर उसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
- अधिकतम चार्जिंग से बचें:अपने मोबाइल को अधिकतम चार्जिंग से बचाएं, यानी 80-90% तक ही चार्ज करें।
- फास्ट चार्जिंग से बचें:फास्ट चार्जिंग ही बैटरी की लाइफ को खत्म करती है। 20 वॉट तक के चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गर्मी से बचें:मोबाइल को गर्म स्थानों या सीधे सूरज की रौशनी में ना रखें, क्योंकि अधिक गर्मी बैटरी के कारण बैटरी फुल सकती है और खराब भी हो सकती है।
- चार्जिंग केबल का ध्यान रखें:हमेशा उन्हीं चार्जिंग केबल का इस्तेमाल करें जो असली हो या फोन के साथ मिला हो।
- बिस्तर पर ना रखें:बेड, सोफा या बिस्तर पर मोबाइल चार्ज करने से बचें, क्योंकि यह गर्मी उत्पन्न कर सकता है जो बैटरी के लिए ठीक नहीं है।
- ओवरनाइट चार्जिंग से बचें:रातभर मोबाइल चार्ज करने से बचें, क्योंकि यह बैटरी को अधिक चार्ज कर सकता है और इससे गर्मी उत्पन्न हो सकती है।
और पढ़ें...
- काम की बात: ऑनलाइन शॉपिंग में ये गलतियां पड़ेंगी बहुत महंगी, नोट करके रख लें
- काम की बात: WhatsApp से ऐसे बुक करें मेट्रो का टिकट, एप से ही हो जाएगा पेमेंट
- कमाल है: ChatGPT से लिखवाया उपन्यास, मिला बेस्ट नॉवेल का अवार्ड, बाद में खुद किया खुलासा
- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल, आप भी देखें यहां