DIZO ने महज पांच महीने में बनाए 10 लाख ग्राहक, 40 दिनों में एक लाख लोगों ने खरीदी कंपनी की स्मार्टवॉच
मई 2021 में लॉन्चिंग के बाद एक-एक करके कंपनी ने कई प्रोडक्ट लॉन्च किए जिनमें DIZO Watch 2, DIZO GoPods D, DIZO वायरलेस और DIZO Buds Z के अलावा फीचर फोन भी शामिल हैं।

विस्तार
रियलमी टेकलाइफ इकोसिस्टम के ब्रांड DIZO ने भारतीय बाजार में तमाम पुरानी और अनुभवी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। DIZO ने महज पांच महीने में भारतीय बाजार में 10 लाख से अधिक ग्राहक बना लिए हैं। रियलमी टेकलाइफ के तहत इसी साल 25 मई को DIZO ब्रांड की घोषणा हुई थी।
मई 2021 में लॉन्चिंग के बाद एक-एक करके कंपनी ने कई प्रोडक्ट लॉन्च किए जिनमें DIZO Watch 2, DIZO GoPods D, DIZO वायरलेस और DIZO Buds Z के अलावा फीचर फोन भी शामिल हैं। हाल ही में एक रिसर्च एजेंसी ने रिपोर्ट जारी की थी जिसमें DIZO को भारतीय बाजार में सबसे तेजी से उभरता हुआ ब्रांड बताया गया था।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए DIZO इंडिया के सीईओ, अभिलाष पांडा ने कहा, “उपभोक्ताओं की शानदार प्रतिक्रिया के साथ हम एक ही समय में पूरी तरह से उत्साहित और विनम्र हैं। यह एक बड़ी डील है जिसे एक मिलियन से अधिक खुश उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकार किया जा रहा है और वह भी बाजार में हमारे एंट्री के केवल 5 महीनों के भीतर। यह दिखाता है कि भारतीय नए ब्रांडों को मौका देते हैं।”
बता दें कि पिछले सप्ताह ही कंपनी ने कहा था कि उसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। महज 40 दिनों में DIZO Watch 2 को एक लाख लोगों ने खरीदा है। दावा है कि स्मार्टवॉच के इतिहास में यह किसी सिंगल मॉडल की बिक्री का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
रियलमी के टेकलाइफ ब्रांड डीजो ने इसी साल सितंबर में Dizo Watch 2 को Dizo Watch Pro के साथ भारत में पेश किया है। Realme Dizo Watch 2 की कीमत 2,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसकी बिक्री 1,999 रुपये में हुई थी। अब इसे वास्तविक कीमत पर बेचा जा रहा है।