बड़े काम का है डिजिटल पुलिस का पोर्टल, घर बैठे हो सकते हैं ये 10 काम
गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में डिजिटल पुलिस पोर्टल के फायदे बताएं हैं और साथ ही यह भी बताया कि इस पोर्टल के जरिए कौन-कौन सी सेवाएं ली जा सकती हैं।

विस्तार
साल 2017 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने गृह मंत्रालय (MHA) के साथ डिजिटल पुलिस पोर्टल (https://digitalpolice.gov.in) की शुरुआत की थी। डिजिटल पुलिस पोर्टल के जरिए राज्य और केंद्र स्तर तक नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा MHA ने 2019 में https://cybercrime.gov.in साइट भी लॉन्च की है जिस पर आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम को लेकर शिकायत कर सकते हैं। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में डिजिटल पुलिस पोर्टल के फायदे बताएं हैं और साथ ही यह भी बताया कि इस पोर्टल के जरिए कौन-कौन सी सेवाएं ली जा सकती हैं।
- गुमशुदा व्यक्तियों की खोज
- वाहन एनओसी जेनरेशन
- घोषित अपराधियों की जानकारी
- निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी
- संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करना
- शिकायतों की स्थिति प्राप्त करना
- एफआईआर की प्रतियां प्राप्त करना
- गिरफ्तार व्यक्तियों/वांछित अपराधियों का विवरण
- लापता/अपहृत व्यक्तियों का विवरण
- चोरी/बरामद वाहनों, हथियारों और अन्य संपत्तियों का विवरण
- विभिन्न एनओसी (जुलूस, कार्यक्रम/प्रदर्शन, विरोध/हड़ताल आदि) जारी करने के लिए अनुरोध प्रस्तुत करना
- नौकरों, रोजगार, पासपोर्ट, वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण आदि के लिए सत्यापन अनुरोध
- जानकारी साझा करने और नागरिकों को आवश्यक फॉर्म डाउनलोड करने में सक्षम बनाने के लिए पोर्टल
- Chat GPT व AI टूल्स बन रहे रोजगार का जरिया, जानें आपके कैसे मिलेगी इससे नौकरी
- 300mAh बैटरी के साथ Amazfit Bip 5 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, डिस्प्ले पर है एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग
- YouTube Shorts Tips: इन तरीकों से फटाफट वायरल हो जाएगा आपका शॉट्स, यूट्यूब ने खुद बताया तरीका
- क्या आपने देखा क्रिकेटर का साधु रूप? AI ने बनाई फोटो