2026 तक देश की GDP में 20% का योगदान देगी डिजिटल अर्थव्यवस्था, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का अनुमान
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत एक प्रमुख राष्ट्र है, जिसने टेक्नोलॉजी को बहुत तेजी से अपनाया और दुनिया को समाधान देना शुरू कर दिया।

विस्तार
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का अनुमान है कि डिजिटल अर्थव्यवस्था 2026 में भारत की जीडीपी में 20 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे सकती है। केंद्रीय मंत्री ने G-20 डिजिटल इनोवेशन अलायंस समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से टेक्नोलॉजी को अपना रहा है और इसने कुछ वर्षों में ही लोगों के जीवन, शासन और लोकतंत्र को बदल दिया है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत एक प्रमुख राष्ट्र है, जिसने टेक्नोलॉजी को बहुत तेजी से अपनाया और दुनिया को समाधान देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी अब भारत की जीडीपी में भी योगदान दे रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था का देश की जीडीपी में 4 से 4.5 फीसदी ही योगदान था, जो अब बढ़कर 11 प्रतिशत हो गया है। हम डिजिटल अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने पर काम कर रहे हैं और साल 2026 तक इसका भारत की जीडीपी में 20 फीसदी का योगदान होगा।
टेक्नोलॉजी ने जीवन, शासन और लोकतंत्र को बदला
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, भारत में टेक्नोलॉजी ने न केवल इनोवेशन को बढ़ावा दिया है, बल्कि वास्तविक समाधान देने का भी काम किया है। टेक्नोलॉजी ने पिछले कुछ वर्षों में लोगों के जीवन, शासन और लोकतंत्र को बदल दिया है।
- बिजली बिल भरते समय भूलकर न करें ये गलती! अकाउंट हो जाएगा खाली
- IRCTC Hacked: आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक कर शख्स ने बेच दिए 30 लाख के टिकट, जानें क्या है पूरा मामला
- दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फोन निर्माता बना भारत
- मेड इन इंडिया होगा iPhone 15, तमिलनाडु में Foxconn ने शुरू किया प्रोडक्शन, जानें कब होगा लॉन्च