Free Recharge: फ्री में मिल रहा तीन महीने का रिचार्ज, क्या सच में शुरू हुई है पीएम रिचार्ज योजना?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Dec 2024 10:45 AM IST
सार

Pradhan Mantri Free Recharge Yojana; स्कैमर्स किसी को भी छोड़ने वाले नहीं हैं। पीएम के नाम पर भी आपको चूना लगाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे स्कैम के बारे में बताने वाले हैं जो कि पीएम मोदी के नाम पर हो रहा है। आइए जानते हैं...

Did you receive a WhatsApp message claiming the central government is giving 3 months of free recharge
mobile Recharge - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    भारत में कभी भी किसी के भी नाम पर स्कैम हो सकता है। चाहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही क्यों ना हों। स्कैमर्स किसी को भी छोड़ने वाले नहीं हैं। पीएम के नाम पर भी आपको चूना लगाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे स्कैम के बारे में बताने वाले हैं जो कि पीएम मोदी के नाम पर हो रहा है। आइए जानते हैं...

    क्या आपको एक WhatsApp संदेश प्राप्त हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री मुफ्त रिचार्ज योजना' के तहत सभी भारतीय उपयोगकर्ताओं को 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रही है? तो आपको बता दें कि सरकार की ओर से ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। यह लोगों को गुमराह करने और उनकी निजी जानकारी लेने का तरीका है और कुछ नहीं।