Delhi MCD Election 2022: शाबाश कचरा शाबाश... निगम चुनाव के रुझान पर सोशल मीडिया पर लगा मीम्स का मेला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Dec 2022 12:31 PM IST
सार

शुरुआती रुझान के बाद ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फनी मीम्स और जोक्स शेयर करने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक यूजर ने लिखा, शाबाश कचरा शाबाश...

विज्ञापन
Delhi MCD Election 2022 memes on social media for election result bjp congress aap
Social media meme - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होने वाले हैं। नगर निगम के 250 वार्डों की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फनी मीम्स और जोक्स शेयर करने का सिलसिला शुरू हो गया है। चलिए जानते हैं कि शुरुआती रुझान के बाद सोशल मीडिया पर क्या-क्या रिएक्शंस और मीम्स आ रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है, इसको लेकर ट्विटर पर एक यूजर्स ने मीम्स के साथ लिखा, " मोदी जी एमसीडी के नतीजे लाइव देख रहे हैं"। यूजर ने इसके साथ जो मीम्स शेयर किया है, उसमें लिखा है, शाबाश कचरा शाबाश...

    विज्ञापन

    मतगणना के नतीजों में कांग्रेस को पीछे होता देख एक यूजर ने थ्री इडियट फिल्म का एक सीन शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "नीचे से चेक कर, नीचे से..."

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें