बीजेपी दिल्ली की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने लगाई आपत्तिजनक फोटो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 30 May 2019 10:16 PM IST
Delhi BJP website hacked by hackers during Modi Swearing In
BJP - फोटो : GOOGLE

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बीच दिल्ली बीजेपी की वेबसाइच हैक हो गई और वेबसाइट पर बीफ की फोटो लगा दी गई। इसके अलावा वेबसाइट को हैकर्स ने पेज को अबाउट बीफ में बदल दिया। हैक होने के थोड़ी देर बाद वेबसाइट डाउन हो गई और अब दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट को बीजेपी इंडिया की वेबसाइट पर री-डायरेक्ट करा दिया गया है, हालांकि इस हैकिंग की जिम्मेदारी अभी तक किसी हैकर्स ग्रुप ने नहीं ली है। बता दें कि चुनाव से कुछ महीने पहले भी बीजेपी की वेबसाइट हैक हुई थी और उसके बाद काफी दिनों तक साइट डाउन रही। हालांकि अब वेबसाइट पर बीफ नजर नहीं आ रहा है।

    बीजेपी दिल्ली की वेबसाइट हैक होने की जानकारी फ्रेंच साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर इलियट ऐल्डर्सन ने भी ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है , 'डियर @ BJP4India, आपकी वेबसाइट हैक हो गई है। इस बार साइट को री-स्टोर करने में आपको कितना समय लगेगा?

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें