DeepSeek: गुमनाम गांव बना पर्यटकों की पहली पसंद, शगुन के तौर पर लोग साथ ले जा रहे मिट्टी-पत्थर
DeepSeek की लोकप्रियता बढ़ने के बाद लियांग वेनफेंग के पैतृक गांव में पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई। इस वजह से स्थानीय प्रशासन ने गांव का सौंदर्यीकरण करने के लिए कई योजनाएं शुरू कर दी हैं। गांव की सड़कें चौड़ी की जा रही हैं, सीवेज सिस्टम सुधारा जा रहा है, और नए पेड़ लगाए जा रहे हैं।

विस्तार
चीन के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक अज्ञात गांव अचानक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस गांव का नाम मिलीलिंग (Mililing) है, जो वुचुआन (Wuchuan) क्षेत्र में स्थित है। इस गांव की प्रसिद्धि की वजह बनी DeepSeek कंपनी के संस्थापक लियांग वेनफेंग (Liang Wenfeng), जिनकी सफलता ने टेक्नोलॉजी जगत में हलचल मचा दी है।
DeepSeek की लोकप्रियता बढ़ने के बाद लियांग वेनफेंग के पैतृक गांव में पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई। इस वजह से स्थानीय प्रशासन ने गांव का सौंदर्यीकरण करने के लिए कई योजनाएं शुरू कर दी हैं। गांव की सड़कें चौड़ी की जा रही हैं, सीवेज सिस्टम सुधारा जा रहा है, और नए पेड़ लगाए जा रहे हैं।
लियांग वेनफेंग के माता-पिता गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जहां उन्होंने खुद अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी। 2002 में, वेनफेंग ने चीन की प्रतिष्ठित झेजियांग यूनिवर्सिटी (Zhejiang University) में दाखिला लिया, जहां उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। DeepSeek ने जब अपनी AI तकनीक से अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों को चौंका दिया, तो लोग लियांग वेनफेंग की पृष्ठभूमि जानने के लिए उत्सुक हो गए। इस जिज्ञासा ने मिलीलिंग गांव को एक नया पर्यटन स्थल बना दिया।
- Niantic: बिक रही है यह बड़ी कंपनी, 30,481 करोड़ रुपये में होने जा रहा सौदा, फैन्स हुए नाराज
- WhatsApp: आ रहा गजब का फीचर, वीडियो कॉल शुरू होते ही ऑन नहीं होगा कैमरा
- Starlink: भारत में स्टारलिंक की एंट्री का अश्विनी वैष्णव ने पहले किया स्वागत, बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट
- Meta: खुद के चिपसेट से तैयार होंगे एआई मॉडल, मेटा ने शुरू की अपने चिपसेट की टेस्टिंग