DeepSeek vs ChatGPT: क्या शुरू होते ही खत्म हो जाएगा चाइनीज टूल, चीन से जुड़े सवालों पर साध ले रहा चुप्पी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jan 2025 04:20 PM IST
सार

अब एक ऐसा मोड़ आ गया है कि लगता है कि चाइनीज एआई टूल डीपसीक शुरू होते ही खत्म हो जाएगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यह चीन से जुड़े सवालों को फिल्टर कर रहा है और सही जानकारी नहीं दे रहा है। यहां कुछ सवाल हैं जिन्हें चैटजीपीटी और डीपसीक दोनों से पूछे गए हैं। दोनों के उत्तर आप खुद देख सकते हैं...

विज्ञापन
DeepSeek AI chatbot and ChatGPT answer sensitive questions about China differently
deepseek vs chatgpt - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चीन और और अमेरिका के बीच एआई प्रतियोगिता अब एक नई दिशा में चल पड़ी है। चीनी टेक स्टार्टअप DeepSeek के नए एआई चैटबॉट ने एआई क्षेत्र में चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर ध्यान खींचा है। लॉन्च के तुरंत बाद यह एपल के एप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मुफ्त एप बन गया। इसके चलते वॉल स्ट्रीट के बड़े टेक शेयरों में गिरावट देखी गई। अब एक ऐसा मोड़ आ गया है कि लगता है कि चाइनीज एआई टूल डीपसीक शुरू होते ही खत्म हो जाएगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यह चीन से जुड़े सवालों को फिल्टर कर रहा है और सही जानकारी नहीं दे रहा है। यहां कुछ सवाल हैं जिन्हें चैटजीपीटी और डीपसीक दोनों से पूछे गए हैं। दोनों के उत्तर आप खुद देख सकते हैं...

    सवाल- विनी द पूह का चीन में क्या मतलब है?

    ChatGPT का उत्तर:

    विनी द पूह चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर व्यंग्य और आलोचना का प्रतीक बन गया है। इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने उनकी शारीरिक समानता को लेकर पूह के साथ तुलना शुरू की, जो बाद में राजनीतिक व्यंग्य का माध्यम बन गया।

    विज्ञापन

    DeepSeek का उत्तर:

    विनी द पूह एक प्यारा कार्टून किरदार है जिसे चीन में बच्चों और परिवारों द्वारा पसंद किया जाता है। इसके बाद, जवाब अचानक यह कहते हुए खत्म हुआ कि चीनी सरकार "अपने नागरिकों के लिए एक स्वस्थ साइबरस्पेस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सवाल- अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं?

    दोनों एआई चैटबॉट ने गलत उत्तर दिया- जो बाइडेन। दरअसल दोनों का डेटा अक्टूबर 2023 में अपडेट हुआ था, इसलिए यहां गलती हुई, हालांकि दोनों ने उपयोगकर्ताओं को सलाह दी कि वे अपडेटेड स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करें।

    सवाल- 1989 में बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर पर क्या हुआ था?

    ChatGPT का उत्तर: इसने इसे "आधुनिक चीनी इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण और दुखद घटनाओं में से एक" बताया। इसने विरोध के कारण, सैकड़ों से हजारों तक माने जाने वाले मौतों और घटना की विरासत के बारे में विस्तार से बताया।

    DeepSeek का उत्तर:

    "माफ करें, यह मेरे दायरे से बाहर है। चलिए किसी और विषय पर बात करते हैं।"

    सवाल- अमेरिका-चीन संबंधों की स्थिति क्या है?

    DeepSeek का उत्तर:

    इसका उत्तर चीनी आधिकारिक बयान के अनुरूप था। इसने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध "दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक" हैं।

    ChatGPT का उत्तर:

    इसने अमेरिका-चीन संबंधों को जटिल बताया, जिसमें आर्थिक सहयोग, भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग शामिल है। उत्तर में ताइवान, दक्षिण चीन सागर और प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता जैसे विषयों का भी जिक्र किया गया।

    सवाल- क्या ताइवान चीन का हिस्सा है?

    DeepSeek का उत्तर:

    यह चीनी सरकारी रुख को दर्शाता है, जिसमें कहा गया कि ताइवान प्राचीन काल से चीन का अभिन्न हिस्सा रहा है।

    ChatGPT का उत्तर:

    इसने कहा कि यह सवाल दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। इसने चीन और ताइवान के दृष्टिकोण के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की राय भी पेश की।

    अब कुल मिलाकर देखें तो DeepSeek के चैटबॉट ने चीन के आधिकारिक रुख का पालन करते हुए संवेदनशील विषयों पर अपने उत्तरों को सेंसर किया। वहीं OpenAI का ChatGPT इन मुद्दों पर अधिक गहन और निष्पक्ष जानकारी प्रदान करता है, हालांकि DeepSeek का लॉन्च एआई उद्योग में चीन की बढ़ती भूमिका का संकेत है और अमेरिका-चीन एआई प्रतिस्पर्धा में एक नया अध्याय जोड़ता है।

    दरअसल 2023 में चीन ने नए नियम लागू किए थे, जिसमें कंपनियों को अपने उत्पादों को सार्वजनिक रूप से लॉन्च करने से पहले सुरक्षा समीक्षा और अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य किया गया था, इसलिए डीपसीक सरकार से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें