Deepfake: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने डीपफेक कंटेंट हटाने की रफ्तार 3 गुना बढ़ी, आईटी मंत्री ने दिया बयान
एआई से बने डीपफेक कंटेंट को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकार सख्त हो गई है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स अब फर्जी वीडियो और तस्वीरों को तेजी से हटा रहे हैं और इस पर कार्रवाई पहले से कई गुना बढ़ी है।

विस्तार
एआई से बने डीपफेक कंटेंट को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकार सख्त हो गई है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स अब फर्जी वीडियो और तस्वीरों को तेजी से हटा रहे हैं और इस पर कार्रवाई पहले से कई गुना बढ़ी है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डीपफेक कंटेंट का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। इस पर चिंता जताते हुए केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनियों ने अब इस तरह के फर्जी कंटेंट को हटाने की अपनी कार्रवाई को दो से तीन गुना तक तेज कर दिया है।
उन्होंने बताया कि एआई तकनीक की मदद से बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो, तस्वीरें और ऑडियो बनाए जा रहे हैं, जो असली जैसे दिखते हैं लेकिन पूरी तरह फर्जी होते हैं। यही वजह है कि डीपफेक अब सिर्फ तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
आईटी मंत्री के अनुसार, दुनियाभर में सरकारें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस चुनौती से निपटने के लिए सक्रिय हो गए हैं। फर्जी कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया को पहले के मुकाबले काफी तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए हर व्यक्ति, संस्थान और पूरे समाज को मिलकर काम करना होगा।
इसी के साथ वैष्णव ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल इसका हाईटेक इंडस्ट्री पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। सरकार ने सेमीकंडक्टर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से जुड़े उद्योग संगठनों से बातचीत की है, और अब तक किसी ने भी सप्लाई चेन या उत्पादन पर असर की सूचना नहीं दी है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति लगातार बदल रही है और सरकार इस पर नजर बनाए हुए है। इंडस्ट्री का मानना है कि पश्चिम एशिया संकट लंबे समय तक नहीं चलेगा, लेकिन इसके बावजूद सरकार एहतियात के तौर पर लगातार समीक्षा कर रही है।
- Tech Explained: iPhone का Lockdown Mode क्या है? जानिए इसे ऑन करते ही फोन कैसे बन जाता है अभेद किला
- Satellite: पुल के गिरने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट! सैटेलाइट करेंगे रखवाली, जानें कैसे काम करेगी यह तकनीक
- Jio के इस एक रिचार्ज में कट जाएगा IPL 2026: फ्री में मिलेगा Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा
- New Rule: 1 अप्रैल से भारत में बंद हो जाएगी चीनी CCTV कैमरों की बिक्री, बड़े ब्रांड्स पर गिरेगी गाज