Daam Virus: कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर मोबाइल हिस्ट्री तक चुरा रहा यह वायरस, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
CERT-In का कहना है कि डिवाइस में जाने के बाद Daam मैलवेयर डिवाइस की सिक्योरिटी चेक को बाईपास करने का प्रयास करता है और सफल प्रयास के बाद यह संवेदनशील डाटा चोरी करना शुरू कर देता है।

विस्तार
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने एक नए 'Daam' नामक एंड्रॉयड मैलवेयर को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह मैलवेयर एंड्रॉयड मोबाइल को निशाना बना रहा है और कॉल रिकॉर्ड, कॉन्टैक्ट, हिस्ट्री और कैमरा जैसे संवेदनशील डाटा को हैक कर रहा है। चिंता की बात यह है कि मैलवेयर एंटी-वायरस प्रोग्राम को बायपास करने और लक्षित डिवाइस पर रैंसमवेयर तैनात करने में भी सक्षम है।
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम या सीईआरटी-इन ने नए मोबाइल वायरस को लेकर अलर्ट किया है। सीईआरटी-इन का कहना है कि यह मैलवेयर थर्ड पार्टी एप और वेबसाइट के जरिए स्मार्टफोन पर हमला कर रहा है और अन्य डिवाइस में सर्कुलेट हो रहा है। बता दें कि सर्ट-इन, साइबर हमलों से निपटने और फिशिंग और हैकिंग हमलों और इसी तरह के ऑनलाइन हमलों के खिलाफ साइबर स्पेस की सुरक्षा करने वाली केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी है।
CERT-In का कहना है कि डिवाइस में जाने के बाद Daam मैलवेयर डिवाइस की सिक्योरिटी चेक को बाईपास करने का प्रयास करता है और सफल प्रयास के बाद यह संवेदनशील डाटा चोरी करना शुरू कर देता है। वायरस हिस्ट्री और बुकमार्क पढ़ने, बैकग्राउंड प्रोसेसिंग और कॉल लॉग पढ़ने जैसी अनुमतियों का एक्सेस ले लेता है।
- ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI दे रही 8.2 करोड़ रुपये का इनाम, देना होगा यह आइडिया
- Nothing Phone 2 की लॉन्च तारीख आई सामने, 4700mAh बैटरी से होगा लैस, जानें फीचर्स
- TWS under 3000: ये हैं कम कीमत वाले दमदार ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब! देखें टॉप-5 की लिस्ट
- कछुए की तरह चलने वाले लैपटॉप को ऐसे बनाएं सुपरफास्ट