Cyclone Biparjoy: आईफोन और एंड्रॉयड फोन में कैसे मिलेगी मौसम की जानकारी? जानें सबसे आसान तरीका
चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के साथ मौसम की पल-पल की अपडेट आप फोन से जान सकते हैं। हम आईफोन या एंड्रॉयड फोन पर मौसम का रियल-टाइम अलर्ट प्राप्त करने के तरीके बताने वाले हैं।

विस्तार
अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के 15 जून को गुजरात में दस्तक देने की उम्मीद है। तूफान वर्तमान में पोरबंदर से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में और जखाऊ बंदरगाह से 360 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। Cyclone Biparjoy, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इससे भारी बारिश और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर NDRF की 18 टीम की तैनाती की गई है।
चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के साथ मौसम की पल-पल की अपडेट आप फोन से जान सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आईफोन या एंड्रॉयड फोन पर मौसम का रियल-टाइम अलर्ट प्राप्त करने के तरीके बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं Android और iOS डिवाइस में मौसम अलर्ट प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका।
- अपने आईफोन में सेटिंग एप खोलें।
- अब प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी में जाएं। इसमें लोकेशन सर्विसेज, फिर वेदर सेलेक्ट करें और ऑलवेज पर टैप करें।
- अपने करेंट लोकेशन को ऑन करें और सेटिंग से भी परमिशन दें।
- वेदर को ओपन करें, फिर अपनी वेदर लिस्ट देखने के लिए शहर सिलेक्ट करें और ओके बटन पर टैप करें।
- अब मोर ऑप्शन बटन टैप करें, फिर नोटिफिकेशन पर टैप करें।
- यदि डिवाइस आपसे एप नोटिफिकेशन के लिए अनुमति मांगता तो वेदर एप से नोटिफिकेशन की अनुमति दें।
- करेंट लोकेशन के नीचे, खराब मौसम और अगले घंटे होने वाली बारिश के लिए नोटिफिकेशन ऑन कर दें।
- सभी जरूरी परमिशन और सेटिंग्स के बाद आपको वेदर अपडेट मिलने लगेगा।