अलर्ट: इस फाइल को गलती से भी ओपन ना करें, सरकारी साइबर एजेंसी ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 May 2024 12:41 PM IST
सार

साइबर दोस्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि .exe फाइल को किसी भी कीमत पर ओपन ना करें। यदि इस एक्सटेंशन के साथ कोई फाइल आपको ई-मेल पर भेजी जाती है या फिर व्हाट्सएप पर भेजी जाती है या फिर किसी भी माध्यम से भेजी जाती है, उसे ओपन करने की गलती ना करें।

विज्ञापन
cyberdost alerts regarding new file format dot exe here is the details
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    साइबर ठगी किसी भी तरीके से किसी के भी साथ हो सकती है। साइबर ठगी की इतनी टेक्निक्स हैं कि शायद ही कोई इसे समझ पाए, लेकिन सही जानकारी आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। तमाम साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां लोगों को इस तरह की संभावित ठगी और हैकिंग को लेकर अलर्ट करती हैं। अब सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी साइबरदोस्त ने लोगों को एक खास फाइल फॉर्मेट को लेकर आगाह किया है।

    साइबर दोस्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि .exe फाइल को किसी भी कीमत पर ओपन ना करें। यदि इस एक्सटेंशन के साथ कोई फाइल आपको ई-मेल पर भेजी जाती है या फिर व्हाट्सएप पर भेजी जाती है या फिर किसी भी माध्यम से भेजी जाती है, उसे ओपन करने की गलती ना करें।

    विज्ञापन

    कहने का मतलब है कि यदि किसी भी मीडिया फाइल के अंत में .exe है तो उसे डाउनलोड ना करें और ना ही क्लिक करके ओपन करें। इस फाइल को ओपन करने के बाद आपका सिस्टम हैक हो सकता है या फिर आपके सिस्टम में मैलवेयर वाले सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें