अजीबोगरीब हैकिंग: रात में अचानक उबलने लगे सुपरमार्केट के फ्रीजर, 50 डिग्री पहुंचा तापमान; लाखों का खाना बर्बाद
Cyber Attack In Sweden Supermarkets: यूरोप के कई सुपरमार्केट्स में एक अजीबोगरीब साइबर अटैक ने सनसनी फैला दी है। बेल्जियम और स्वीडन के कई मशहूर स्टोर्स में रातों-रात फ्रीजर और फ्रिज का तापमान अचानक 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे काफी खाना बर्बाद हो गया। माना जा रहा है कि इस घटना को हैकर्स ने कूलिंग सिस्टम्स को हैक कर अंजाम दिया है। हाल ही में फ्रांस और अमेरिका में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई थीं।

विस्तार
साइबर क्राइम की दुनिया में हैकर्स हर दिन नए और खतरनाक तरीके आजमा रहे हैं। अभी तक आपने बैंक अकाउंट्स, सरकारी वेबसाइट्स या बड़ी कंपनियों के सर्वर हैक होने की खबरें सुनने को मिलती थीं, लेकिन अब हैकर्स ने सीधे हमारी रोजमर्रा की जरूरतों यानी सुपरमार्केट्स को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
हाल ही में यूरोप के दो शहर बेल्जियम और स्वीडन के कई बड़े सुपरमार्केट्स में एक बेहद अजीबोगरीब घटना घटी। सोमवार सुबह जब कर्मचारी स्टोर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि उनके फ्रिज और फ्रीजर का तापमान अचानक से बहुत ज्यादा बढ़ गया था। हाल ही में फ्रांस और अमेरिका में हुई ऐसी ही घटनाओं के बाद इसे भी एक साइबर हमला माना जा रहा है।
रात के अंधेरे में उबलने लगे फ्रीजर
स्वीडिश अखबार अफ्टनब्लाडेट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडन की मशहूर ICA और कूप चेन्स के कई स्टोर्स में फ्रीजर्स का तापमान रहस्यमयी तरीके से बढ़ गया। स्वीडन के सजोबो इलाके में स्थित 'इका क्वांटम' स्टोर ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी कि उनके फ्रीजर्स का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर दिया गया था। इतनी तेज गर्मी से फ्रीजर में रखा सारा फ्रोजन फूड और डेयरी प्रोडक्ट्स पूरी तरह से खराब हो गए। सिर्फ स्वीडन ही नहीं, बेल्जियम में भी डेल्हाजी, कैरेफोर और स्पार जैसे बड़े सुपरमार्केट्स के करीब 40 स्टोर्स पर ऐसे ही हालात देखने को मिले।
बड़े साइबर हमला का शक
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रात के समय कुछ स्टोर्स में यह घटना घटी है, जिससे कई स्टोर के रेफ्रिजरेशन और फ्रीजर सिस्टम प्रभावित हुए हैं। स्थानीय पुलिस इस हालात से निपटने के लिए स्टोर्स की मदद कर रहे हैं। हालांकि, सीधे तौर पर साइबर अटैक की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से एक साथ कई स्टोर्स के सिस्टम से छेड़छाड़ की गई है, वह किसी बड़े हैक की तरफ ही इशारा करता है।
फ्रांस और अमेरिका में भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहला मामला नहीं है जब सुपरमार्केट्स के कूलिंग सिस्टम को हैकर्स ने अपना हथियार बनाया हो। पिछले महीने फ्रांस में इसी तरह सुपरमार्केट्स पर हुए साइबर हमले में करीब 700 स्टोर्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को बंद कर दिया गया था। इसके चलते इंटरमार्चे, कैरेफोर जैसे फ्रेंच स्टोर्स को भारी मात्रा में खराब हुआ खाना फेंकना पड़ा था। अब तक किसी भी हैकर ग्रुप ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पिछले महीने नीदरलैंड में भी एक बड़े साइबर हमले के कारण अहोल्ड डेल्हाजी स्टोर्स की सर्विस कई दिनों तक ठप रही थी और शेल्फ खाली हो गए थे। यहां तक कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय भी पिछले हफ्ते यह जांच कर रहा था कि उनके कई सैन्य ठिकानों पर फूड स्टोरेज फ्रीजर अचानक क्यों खराब हो गए।
क्या हो सकता है हैकर्स का मकसद?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के स्मार्ट सिस्टम्स इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) से जुड़े होते हैं, जिन्हें रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। हैकर्स इन सिस्टम्स की कमजोरियों का फायदा उठाकर कंपनियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं और बाद में फिरौती की मांग करते हैं। यह घटना एक बड़ा अलर्ट है कि अब सुपरमार्केट्स को भी अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सिक्योरिटी को और मजबूत करने की जरूरत है।
- बाइंग गाइड: सिर्फ लीटर और स्टार रेटिंग देखकर खरीद रहे हैं गीजर? इन 7 चीजों को चेक नहीं किया तो बुरे फंसेंगे आप
- दीपिंदर गोयल का ₹85,000 वाला टेंपल वियरेबल: हार्ट रेट ट्रैकिंग में एपल वॉच को पछाड़ने का दावा, जानें खासियत
- बाइंग गाइड: स्मार्टफोन से भी सस्ते दाम में खरीदें 32-इंच के QLED स्मार्ट टीवी, यहां देखें पांच बेस्ट ऑप्शंस
- Jio Live TV: अब लाइव टीवी देखने के लिए डिश की जरूरत खत्म! बस 500 रुपये के खर्च में देखें 1000 से ज्यादा चैनल्स