रहें सावधान: फेसबुक उपयोगकर्ताओं को फर्जी कॉपीराइट शिकायत भेज रहे है साइबर अपराधी

Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्लीJeet Kumar
Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
सार

साइबर अपराधी लगभग सभी राजनेताओं, फ़िल्मी हस्तियों, मीडिया और फेसबुक पर प्रसिद्ध खातों को अपना निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
cyber criminals are sending fake copyright complaint to facebook users
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सुरक्षा शोधकर्ता विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि साइबर अपराधी फेसबुक उपयोगकर्ताओं को वायरस के रूप में फर्जी कॉपीराइट शिकायत भेज रहे हैं।

    विषेशज्ञों के अनुसार साइबर अपराधियों ने कॉपीराइट प्रतिबंध पृष्ठ 2021 के नाम पर फेसबुक पर कई पेज बनाए हैं। इन पेज के जरिए अपराधी चेतावनी संदेश के फेसबुक सुरक्षा टीम की ओर से होने का दावा कर रहे हैं। इस तरह के सन्देश राजनेताओं समेत सांसदों, विधायकों, सरकारी अधिकारियों और मशहूर फ़िल्मी हस्तियों को भी भेजे गए हैं।

    विज्ञापन

    साइबर सुरक्षा शोधकर्ता राजशेखर राजहरिया ने ट्वीट कर कहा कि सावधान। साइबर अपराधी लगभग सभी राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, मीडिया और फेसबुक पर प्रसिद्ध खातों को अपना निशाना बना रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ताओं को फेसबुक पर इस तरह की फर्जी कॉपीराइट शिकायत की अधिसूचना आ सकती है। लेकिन इस लिंक को न खोले। यह वायरस हमला हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें