Cyber Crime: रूसी हैकरों ने लगाई माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में सेंध, कंपनी की नेतृत्व टीम तक पहुंच बनाने का आरोप

यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टनयशोधन शर्मा
Sun, 21 Jan 2024 08:17 AM IST
सार

एक ब्लॉग पोस्ट में, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि घुसपैठ गत वर्ष नवंबर अंत में शुरू हुई और 12 जनवरी को इसका पता चला। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट खातों तक बहुत कम पहुंच बन पाई और कुछ ईमेल व संलग्न दस्तावेजों की चोरी भी की गई।

विज्ञापन
Cyber Crime Russian hackers breached Microsoft system accused gaining access to the company leadership team
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने खुलासा किया है कि उसके कॉर्पोरेट सिस्टम में रूसी सरकार प्रायोजित एक हैकिंग समूह ने ईमेल के माध्यम से सेंध लगाई। इसे नोबेलियम या मिडनाइट ब्लिजार्ड के नाम से जाना जाता है। हैकरों ने कंपनी की नेतृत्व टीम के सदस्यों के साथ-साथ इसकी साइबर सुरक्षा और कानूनी टीमों के कर्मचारियों के खातों तक भी पहुंच बनाई।

    एक ब्लॉग पोस्ट में, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि घुसपैठ गत वर्ष नवंबर अंत में शुरू हुई और 12 जनवरी को इसका पता चला। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट खातों तक बहुत कम पहुंच बन पाई और कुछ ईमेल व संलग्न दस्तावेजों की चोरी भी की गई।

    विज्ञापन

    हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि किसके या कितने ईमेल खातों में सेंध लगी। कंपनी की थ्रेट रिसर्च टीम ने सिस्टम में सेंध लगने की पहचान की और खतरे को कम करने के लिए कार्रवाई की। माइक्रोसॉफ्ट ने इन गतिविधियों पर रोक लगाकर हैकरों की सिस्टम तक पहुंच को बाधित कर दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें