अलर्ट: गूगल पर विज्ञापन दे रहे हैं Crypto स्कैमर, आपके साथ भी हो सकता है धोखा
स्कैमस्निफर ने एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि क्रिप्टो निवेशकों को पूरे वेब पर फैले फर्जी लिंक से जुड़कर 4 मिलियन डॉलर (लगभग 35 करोड़ रुपये) तक का नुकसान हुआ है।

विस्तार
क्रिप्टो स्कैमर्स तमाम सोशल मीडिया साइट के बाद अब Google सर्च इंजन तक पहुंच गए हैं। ये ठग लोगों को शिकार बनाने के लिए गूगल की मदद ले रहे हैं। इसके लिए वे Google पर क्रिप्टो करेंसी को लेकर विज्ञापन दे रहे हैं। गूगल पर विज्ञापन देखकर लोग इनके झांसे में आ रहे हैं। इसी सप्ताह एक व्यक्ति को इस तरह के विज्ञापन से फिशिंग अटैक के जरिए $900,000 (लगभग 7.4 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ।
एक्स पर एक साइबर शोधकर्ता @0xngmi ने Google पर असली साइटों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को धोखा देने वाले क्रिप्टो अपराधियों के बारे में चेतावनी दी है। @0xngmi Web3 फर्म DeFiLlama में एक शोधकर्ता हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये साइबर अपराधी Google पर वास्तविक साइटों के लिए विज्ञापन खरीद रहे हैं। जब संभावित पीड़ित लिंक के साथ जुड़ते हैं, तो उन्हें 'kochava.com' पर भेजा जाता है, जो एक विज्ञापन नेटवर्क है।