WhatsApp ने Mothers Day को बनाया खास: अब AI से मिनटों में तैयार करें यूनिक Stickers, जानें कैसे बना सकते हैं
Whatsapp AI Sticker:
व्हाट्सएप ने मदर्स डे को खास बनाने के लिए नया AI Sticker फीचर पेश किया है। अब यूजर्स फोटो, टेक्स्ट और एआई प्रॉम्प्ट की मदद से सीधे एप के अंदर कस्टम स्टिकर बना सकते हैं। अगर आप भी मदर्स डे पर अपनी मां को खास स्टिकर भेजना चाहते हैं, तो यहां जानें स्टिकर जनरेट करने का प्रोसेस...

विस्तार
Personalized Digital Gifts:
इस मदर्स डे व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खास एआई और कस्टम स्टीकर फीचर लेकर आया है। अब यूजर्स परिवार की फोटो, पर्सनल मैसेज और एआई आर्टवर्क की मदद से सीधे व्हाट्सएप के अंदर ही यूनिक स्टिकर बना सकते हैं। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी एप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। पहले कस्टम स्टिकर बनाने के लिए अलग एप डाउनलोड करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह सुविधा सीधे WhatsApp में मिल रही है। यूजर्स आसानी से फोटो चुनकर उसका बैकग्राउंड हटाकर टेक्स्ट, इमोजी और डूडल जोड़ सकते हैं।
ऐसे बनाएं अपना खास Sticker
कस्टम स्टिकर बनाने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना होगा। इसके बाद किसी चैट को खोलकर इमोजी आइकन पर टैप करें और स्टीकर सेक्शन में जाकर क्रिएट प्लस ऑप्शन चुनें। अब अपनी पसंद की फोटो सिलेक्ट करें। इसके बाद व्हाट्सएप खुद फोटो का बैकग्राउंड हटाकर उसे स्टीकर में बदल देगा। इसके बाद यूजर टेक्स्ट, इमोजी और डूडल जोड़कर उसे सेव और शेयर कर सकता है।
कैसे बनेंगे ये शानदार स्टीकर
व्हाट्सएप अब एआई जनरेटेड स्टीकर फीचर भी दे रहा है। यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर नया स्टीकर बना सकते हैं। जैसे मान लीजिए Warm Mothers Day Pic या Watercolour Mother Portrait जैसा प्रॉम्प्ट डालते ही AI यूनिक स्टीकर तैयार कर सकता है। इसके बाद Best Mother Ever या Thanks Mom जैसे मैसेज भी जोड़े जा सकते हैं। हालांकि व्हाट्सएप खुद स्टीकर बनाने की सुविधा दे रहा है, लेकिन कई यूजर्स अभी भी WhatSticker, Stickify और Sticker.ly जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर एडवांस एडिटिंग और एनिमेटेड इफेक्ट्स की सुविधा मिलती है, लेकिन यूजर्स को सलाह है कि जितना हो सके, थर्ड पार्टी एप्स से बचें।
लोगों को आकर्षित कर हरें इमोशनल डिजिटल गिफ्ट
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के स्टीकर अब त्योहारों और खास मौकों पर भावनाएं जाहिर करने का नया डिजिटल तरीका बन चुके हैं। इस मदर्स डे पर फैमिली फोटो या दिल से लिखा छोटा सा मैसेज वाला Sticker आपकी मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।