Cowin: कोविन पोर्टल ने पेश किया API, किसने लगवाई है वैक्सीन और किसने नहीं, तुरंत मिलेगी जानकारी

विस्तार
CoWIN पोर्टल ने एक नए एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) को लॉन्च किया है जिसे नो योर कस्टमर्स/क्लाइंट वैक्सीनेशन स्टेटस या KYC-VS नाम दिया गया है। इसकी मदद से रेलवे, मॉल या किसी होटल में तुरंत पता लगाया जा सकेगा कि किसी ने वैक्सीन ली है या नहीं। बता दें कि 16 फरवरी से शुरू हुई वैक्सीनेशन में अभी तक 72 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
कोविन के इस नए एपीआई का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को अपने मोबाइल नंबर और नाम दर्ज करने होंगे और उसके बाद एक ओटीपी आएगा जिससे वैक्सीनेशन का वेरिफिकेशन होगा। इस वक्त किसी संस्थान के लिए वैक्सीन की सर्टिफिकेट से ज्यादा यह जरूरी है कि किसी व्यक्ति ने वैक्सीन लगवाई है या नहीं। ऐसे में यह एपीआई कारगर साबित होगा।
इसकी मदद से रेलवे, होटल और एयरलाइंस उन यात्रियों के वैक्सीनेशन की स्थिति जान सकते हैं जो टिकट बुक कर रहे हैं या होटल में कमरा बुक कर रहे हैं। होटल में चेक इन के दौरान यह एपीआई काफी मददगार साबित होगा।
बता दें कि लोगों के वैक्सीनेशन के प्रमाण के लिए कोविन पहले से ही डिजिटल वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जारी कर रहा है। इस सर्टिफिकेट को डिजिटल डिवाइस में सेव किया जा सकता है, डीजी लॉकर में सेव किया जा सकता है या फिर प्रिंट कराकर रखा जा सकता है। अब धीरे-धीरे कार्यालय खुल रहे हैं, ऐसे में कंपनियों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि उसके कर्मचारी ने वैक्सीन ली है या नहीं। ऐसे में यह एपीआई काफी मदद करेगा।
- बदलाव: महिलाओं की बजाय पुरुषों को ज्यादा पसंद आ रहा है ओटीटी, पेमेंट कर देखने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा
- Amazfit Day Sale: सस्ते में खरीदें अमेजफिट की ये तीन स्मार्टवॉच
- Candes की वॉशिंग मशीन भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये
- Samsung Galaxy Wide 5 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स