Coronavirus: ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को लिखा पत्र, जल्द बढ़ सकती है प्रीपेड प्लान की वैधता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Mar 2020 11:33 AM IST
Coronavirus trai ask jio airtel bsnl and vodafone idea to extend prepaid plans validity know about it
jio airtel vodafone

    कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखकर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ाने की मांग की है। ट्राई का कहना है कि प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ने से लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। साथ ही उपभोक्ता इस मुश्किल परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ जुड़े रह सकेंगे।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई ने देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को पत्र लिखा है। इस पत्र में कंपनियों से कहा गया है कि सभी यूजर्स के प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा ट्राई ने सभी कंपनियों से जानकारी मांगी है कि लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को बिना रुकावट के सेवा देने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

    फिलहाल, टेलीकॉम कंपनियों ने ट्राई के पत्र का जवाब अब तक नहीं दिया है। साथ ही कंपनियों ने प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ाने को लेकर घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनियां जल्द प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने का एलान करेंगी।

    बता दें कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन करने की घोषणा की थी। यदि टेलीकॉम कंपनियां इस स्थिति में प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ा देती हैं, तो इससे उपभोक्ताओं को बहुत फायदा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें