Coronavirus: सरकार ने दिशा-निर्देश में किया बदलाव, 20 अप्रैल से नहीं होगी स्मार्टफोन की डिलीवरी

भारत सरकार ने कोरोना वायरस को पूरी तरह से खत्म करने के लिए लॉकडाउन के नियमों में रविवार को बदलाव किया है। इसके तहत फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट की सेल नहीं कर पाएंगी। इससे पहले दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि कंपनियां 20 अप्रैल से पूरी क्षमता के साथ मोबाइल और टीवी जैसे प्रोडक्ट बेच सकेंगी। वहीं, इन ई-कॉमर्स कंपनियों ने खाने-पीने जैसे जरूरी सामान के साथ गैर-जरूरी सामानों के लिए ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया था।
गृह मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियां गैर-जरूरी सामान की बिक्री नहीं कर सकेंगी। बता दें कि अब ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन, फ्रिज, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे प्रोडक्ट की सेल नहीं कर पाएंगी।
20 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर स्मार्टफोन, टीवी, फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बिक्री शुरू होनी थी। इसके लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला तीन मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन को लेकर संशोधित दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसके बाद मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की थी। इसके साथ ही सामान और कूरियर ले जाने वाले ट्रकों को इजाजत दी गई थी, हालांकि शर्त यह रखी गई थी कि ड्राइवर के अलावा सिर्फ एक शख्स होगा जो कि हेल्पर होगा। साथ ही ड्राइवर के पास लाइसेंस भी होना चाहिए।
- Aarogya Setu मोबाइल एप ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, सिर्फ 17 दिन में 6 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड
- BSNL ने 5 मई तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान की वैधता, रिचार्ज के लिए जारी किया टॉल फ्री नंबर
- Zoom की सिक्योरिटी से है डर तो ट्राई करें ये 8 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप
- रिलायंस जियो 5 रुपये के इस चॉकलेट के साथ फ्री में दे रहा है 1GB डाटा