#LadengeCoronaSe: गूगल मैप्स से जानें दिल्ली में कहां-कहां मिल रहा खाना, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Mar 2020 02:35 PM IST
Coronavirus lockdown: maps of Hunger Relief Centres In Delhi run by the Arvind kejriwal government where anyone can get free lunch and dinner
HungerReliefCentres - फोटो : social media

    चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया के लिए महामारी बन गया है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है जिसके बाद लोग अपने घरों में कैद हैं, वहीं दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों की हालत ज्यादा खराब है।

    21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में रहने वाले मजदूर और प्रवासी लोग रातों-रात पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े हैं, हालांकि दिल्ली सरकार ने ऐसे लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया है लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। वहीं अब दिल्ली सरकार ने उन सभी जगहों की लोकेशन गूगल मैप्स पर शेयर की है जहां लोगों को खाना मिल रहा है। दिल्ली सरकार ने गाजीपुर से लेकर नरेला तक के इलाकों में खाने-पीने का इंतजाम किया है जिसे आप गूगल मैप्स पर देख सकते हैं।

    12-3 बजे तक लंच, डिनर शाम 6-9 बजे तक

    आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है कि गूगल मैप में दर्शाए गए सभी स्थानों पर रोज दोपहर 12 से 3 बजे लंच मिलेगा और शाम को 6 से 9 बजे तक सभी लोगों को रात के भोजन का इंतजाम किया गया गया है। पार्टी की तरफ से ट्वीट में कहा गया है कि कृपया उन लोगों की मदद करें जो दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान खाना नहीं खरीद सकते। यह दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे दिल्ली के #HungerReliefCentres का नक्शा है जहां कोई भी मुफ्त दोपहर का भोजन और रात का खाना प्राप्त कर सकता है। दिल्ली में कहां-कहां मिल रहा है खाना, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    बता दें कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा गाजीपुर में एनएच24 लोगों पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे जिसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दिल्ली-यूपी के पास गाजीपुर का दौरा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिल्ली के रैन बसेरों में लोगों के लिए पूरी इंतजाम है, कृपया लोग अपने घरों में ही रहें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें