Coronavirus: Flipkart पर स्मार्टफोन की बिक्री हुई शुरू, 20 अप्रैल से होगी डिलीवरी

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन 20 अप्रैल यानी कल से ई-कॉमर्स साइट की डिलीवरी सेवा शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसके लिए सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट ने सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन के लिए ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि पश्चिम बंगाल और कर्नाटक को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में रियलमी 6, 6 प्रो, आसुस, पोको एक्स2 और आईकू 3 जैसे स्मार्टफोन के लिए ऑर्डर स्वीकार किए जाएंगे।
फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक साइट पर एक बैनर जारी कर कहा है कि हम लोगों तक उनके पसंद के स्मार्टफोन पहुंचाने के लिए तैयार हैं। हमारी डिलीवरी सेवा 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हमारे ग्राहकों को पहले की तरह स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स भी मिलेंगे। कंपनी ने आगे कहा है कि मोबाइल की डिलीवरी का समय 10 से 15 दिन का होगा।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर स्मार्टफोन, टीवी, फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की शॉपिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला तीन मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन को लेकर संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसके बाद मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
गैजेट्स एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट्स पर मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू हो जाएगी, हालांकि ई-कॉमर्स कंपनियों को डिलिवरी के लिए ई-पास लेना अनिवार्य होगा। बता दें कि इससे पहले जारी दिशा-निर्देश में ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी की इजाजत थी।
लॉकडाउन को लेकर जारी नई गाइडलाइन में सामान और कूरियर ले जाने वाले ट्रकों को आने-जाने की इजाजत रहेगी, हालांकि शर्त यह है कि ट्रक पर ड्राइवर के अलावा सिर्फ एक शख्स होगा जो कि हेल्पर होगा। साथ ही ड्राइवर के पास लाइसेंस भी होना चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा था कि 20 अप्रैल से उन इलाकों में लॉकडाउन कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी, जहां कोरोना संक्रमण के मामले नहीं मिलेंगे।
- रिलायंस जियो 5 रुपये के इस चॉकलेट के साथ फ्री में दे रहा है 1GB डाटा
- एयरटेल ने अपनी डीटीएच इकाई की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 35 करोड़ डॉलर में हुआ सौदा
- Aarogya Setu मोबाइल एप ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, सिर्फ 17 दिन में 6 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड
- BSNL ने 5 मई तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान की वैधता, रिचार्ज के लिए जारी किया टॉल फ्री नंबर