Warning: डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन करते हैं कन्वर्ट? तो आपके साथ हो सकता है बड़ा खेल, जानें कैसे रहें सेफ

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 11 Mar 2025 02:47 PM IST
सार

एक्सपर्ट्स डॉक्यूमेंट क्नवर्टर टूल का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इंटरनेट पर दिखने वाला हर एक कन्वर्टर टूल भरोसेमंद नहीं होता।

विज्ञापन
converting pdf photos and documents online there are chances of data theft and malware attack fbi warning
डॉक्यूमेंट - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    अपने कंप्यूटर और लैपटॉप किसी डॉक्यूमेंट को क्रिएंट करना काफी आसन है, लेकिन उस डॉक्यूमेंट को किसी और फाइल में कन्वर्ट करना उतना ही मुश्किल। कई लोग PDF, Word और JPEG जैसे डाक्यूमेंट्स को कन्वर्ट करने के लिए ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर टूल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करना भी अब खतरनाक साबित हो रहा है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर टूल का इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी जारी की है। FBI का कहना है कि इसके पीछे स्कैमर छिपे हो सकते हैं, जो अपलोड किए जाने वाले डेटा की मदद से आपकी अहम जानकारियां चुरा सकते हैं।

    FBI ने दी वार्निंग

    FBI ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि फ्री ऑनलाइन कन्वर्टर सर्विसेज का यूज करना फायदे से ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है। एजेंसी ने कहा कि ये सर्विसेज आपके कंप्यूटर सिस्टम में मालवेयर इंस्टाल कर सकते हैं। मालवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जो हैकर्स को आपके नेटवर्क या सिस्टम तक पहुंच दे सकते हैं। इसकी मदद से जिसकी मदद से डेटा चोरी या रैंसमवेयर अटैक को अंजाम दिया जा सकता है।

    विज्ञापन

    एफबीआई ने यह भी कहा कि बिना सोचे समझे फाइल कन्वर्टर का इस्तेमाल करने से फोटो, एड्रेस, ई-मेल, नाम, पासवर्ड जैसी कई संवेदनशील जानकारियां कन्वर्टर के सर्वर पर अपलोड हो जाती हैं। इसका वे गलत इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर डेटा को बेच सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे स्कैम से कैसे बचें

    • डॉक्यूमेंट कन्वर्टर सॉफ्टवेयर हमेशा भरोसेमंद कंपनी का इस्तेमाल करना चाहिए। फ्री में मिलने वाले टूल फ्रॉड भी हो सकते हैं।
    • बिना किसी सॉफ्वेयर या ऑनलाइन वेबसाइट का इस्तेमाल किए भी डॉक्यूमेंट को कन्वर्ट किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने कंप्यूटर में प्री-इंस्टॉल्ड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • अगर आप डॉक्यूमेंट को खुद से कन्वर्ट करने के कुछ आसान ट्रिक्स सीख लें तो यह बेहतर होगा।
    • अपने सिस्टम में एंटिवायरस को हमेशा अपडेट रखें।
    • विंडोज या सिस्टम OS के अपडेट को भी नजरअंदाज न करें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें