सप्लाई चेन में रुकावट: रूस-यूक्रेन युद्ध के असर से बारह बज गए हैं कंप्यूटर उद्योग के

Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपेHarendra Chaudhary
Fri, 01 Apr 2022 04:37 PM IST
सार

एचपी, डेल, लेनोवो, एसर और असुस्टेक जैसी कंपनियों को पुर्जे सप्लाई करने वाली एक कंपनी के एक ताइवानी अधिकारी ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- जून तक पर्सनल कंप्यूटरों का निर्यात काफी कम रहने की आशंका है। उस अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर के बाजार में 2020 में 13 फीसदी और 2021 में 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। लेकिन इस साल संभव है कि ये वृद्धि एक अंक (सिंगल डिजिट) में ही रहे...

विज्ञापन
computer industry badly hit by the Russia Ukraine war, major brands started cutting their earnings and profit estimates for this year
कंप्यूटर उद्योग - फोटो : Agency (File Photo)

    विस्तार

    यूक्रेन युद्ध की बहुत बुरी मार कंप्यूटर उद्योग पर पड़ रही है। दुनिया के जाने-माने कंप्यूटर ब्रांडों ने इस वर्ष की अपनी आमदनी और मुनाफे के अनुमानों में कटौती शुरू कर दी है। इस उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि दो साल तक कोरोना महामारी के कारण ये उद्योग परेशान रहा। अब जबकि मांग बढ़ रही थी, यूक्रेन युद्ध ने सप्लाई चेन संबंधी नई रुकावटें पैदा कर दी हैं।

    साल 2020 में जब पूरी दुनिया पर कोरोना का साया पड़ा, शुरुआती महीनों में वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ने की वजह से कंप्यूटरों की मांग बढ़ी। लेकिन बाद में यह उद्योग सप्लाई चेन में आई रुकावट का शिकार हो गया। अब यूक्रेन पर रूस के हमले ने भी वही स्थिति पैदा कर दी है। इसे देखते हुए एचपी, डेल, और असुस्टेक (Asustek) जैसी प्रमुख कंप्यूटर कंपनियों ने अपने सप्लायरों से कहा है कि वे अपना उत्पादन घटा दें। कंप्यूटर पुर्जों की सप्लाई करने वाली कुछ छोटी कंपनियों ने अप्रैल से जून की तिमाई के लिए पुर्जों के उत्पादन में 20 फीसदी तक कमी लाने का फैसला किया है।

    विज्ञापन

    निर्यात कम रहने की आशंका

    एचपी, डेल, लेनोवो, एसर और असुस्टेक जैसी कंपनियों को पुर्जे सप्लाई करने वाली एक कंपनी के एक ताइवानी अधिकारी ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- जून तक पर्सनल कंप्यूटरों का निर्यात काफी कम रहने की आशंका है। उस अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर के बाजार में 2020 में 13 फीसदी और 2021 में 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। लेकिन इस साल संभव है कि ये वृद्धि एक अंक (सिंगल डिजिट) में ही रहे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की बड़ी कंपनी एपल पहले ही आई-फोन एसई के ऑर्डर में गिरावट की जानकारी दे चुकी है। उसने कहा है कि यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई अनिश्चितता के कारण नए लॉन्च हुए इस फोन की बिक्री 30 लाख तक कम रहने की संभावना है। जानकारों के मुताबिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री में गिरावट की एक बड़ी वजह रूस में उनका कारोबार बंद करना है। जिन कंपनियों ने ऐसा फैसला किया है, उनमें एचपी, डेल, एपल और सैमसंग शामिल हैं।

    वेबसाइट निक्कई एशिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एसर, असुस्टेक और एमएसआई ने भी रूस में अपना कारोबार रोक दिया है, हालांकि उन्होंने इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। 2021 में दुनिया भर में पर्सनल कंप्यूटरों की हुई कुल बिक्री में दो फीसदी हिस्सा रूस का था। वहां 70 लाख कंप्यूटर बिके थे।

    उपभोक्ताओं के नजरिए में बदलाव

    लेकिन कंप्यूटर उद्योग की समस्या सिर्फ इस बाजार का हाथ से निकल जाना नहीं है। गेमिंग पीसी बनाने वाली एक कंपनी के अधिकारी ने निक्कई एशिया से कहा- ‘यूक्रेन युद्ध के कारण हम उपभोक्ताओं के नजरिए में बदलाव भी देख रहे हैं। हमने अपने सप्लायरों से कहा है कि वे अप्रैल से जून की तिमाही में 15 से 20 फीसदी कम पुर्जों की आपूर्ति करें।’

    जानकारों का कहना है कि शैक्षिक उद्देश्य के लिए खरीदे जाने वाले कंप्यूटर के बाजार पर सबसे तगड़ी मार पड़ेगी। गूगल लाइसेंस प्राप्त क्रोमबुक्स के निर्यात में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 40 फीसदी गिरावट आने का अनुमान है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें