Europe: यूरोप में फेसबुक-इंस्टा के खिलाफ शिकायत दर्ज, विज्ञापन के लिए यूजर्स की निजता का हनन करने का आरोप

यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेल्जियमयशोधन शर्मा
Wed, 29 Nov 2023 06:04 AM IST
सार

मुकदमा करने वाले वकीलों का कहना है कि विज्ञापन के लिए यूजर्स की निजता का हनन हो रहा है। अपनी निजता बचाने की इच्छा रखने वाले यूजर्स से शुल्क वसूली अधिकारों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
Complaint against 1,200 fee for Facebook-Insta in Europe
फेसबुक और इंस्टाग्राम - फोटो : Social Media

    विस्तार

    अमेरिकी टेक कंपनी मेटा के फेसबुक व इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म ने यूरोप में विज्ञापन रहित उपयोग के लिए 12.99 यूरो (करीब 1200 रुपये) मासिक शुल्क का एलान किया है। इसके खिलाफ ऑस्ट्रिया में शिकायत की गई।

    मुकदमा करने वाले वकीलों का कहना है कि विज्ञापन के लिए यूजर्स की निजता का हनन हो रहा है। अपनी निजता बचाने की इच्छा रखने वाले यूजर्स से शुल्क वसूली अधिकारों का उल्लंघन है।

    विज्ञापन

    पिछले महीने शुरू की थी विज्ञापन-मुक्त सेवाएं

    मेटा ने पिछले महीने यूरोप में विज्ञापन-मुक्त सेवाएं शुरू की थीं। वह एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस यूजर्स से 12.99 यूरो और वेब आधारित सेवा लेने वालों से 9.99 यूरो मासिक शुल्क वसूल रहा है। इसके खिलाफ वियना स्थित एनओवाईबी (नन ऑफ योर बिजनेस) संस्था के वकीलों के समूह ने ऑस्ट्रिया की डाटा संरक्षण प्राधिकरण में शिकायत की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें