Claude AI: चैटजीपीटी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी टूल का एप हुआ लॉन्च, जानें खासियत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 May 2024 03:53 PM IST
सार

अब Claude AI का एप लॉन्च हुआ है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह चैटजीपीटी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है. Claude AI को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था लेकिन अभी तक यह वेब पर ही उपलब्ध था। अब Claude AI का आईओएस एप लॉन्च हुआ है। यदि आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपको लंबा इंतजार करना होगा।

Claude AI is now available on iPhones as ChatGPT competitor
Claude AI - फोटो : Claude AI

    विस्तार

    साल 2022 में जब ChatGPT को लॉन्च किया गया था तब पूरी दुनिया में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है और आज दो साल बाद हजारों एआई टूल चैटजीपीटी से मुकाबले के लिए मार्केट में हैं, हालांकि चैटजीपीटी अपनी जगह पर मजबूती से खड़ा है। अब Claude AI का एप लॉन्च हुआ है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह चैटजीपीटी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है. Claude AI को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था लेकिन अभी तक यह वेब पर ही उपलब्ध था। अब Claude AI का आईओएस एप लॉन्च हुआ है। यदि आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपको लंबा इंतजार करना होगा।

    Claude AI को Anthropic ने डेवलप किया है। यह भी एक एआई चैटटूल है जिससे आप कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं और कई काम भी करवा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Claude AI को चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपनएआई के पूर्व डेवलपर ने तैयार किया है। चैटजीटीपी की लॉन्चिंग के बाद उन्होंने ओपनएआई से इस्तीफा दे दिया था।

    Claude AI भी चैटजीपीटी जैसे एआई टूल की तरह ही काम करता है। यह भी किसी फोटो, फाइल आदि के बारे में अपनी राय दे सकता है और एनालिसिस कर सकता है। यह आपके सभी सवालों के जबाव दे सकता है। यदि आपके पास iPhone है तो एप स्टोर से Claude AI को डाउनलोड करके आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप एपल आईडी या गूगल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं।

    और पढ़ें...