इस कंपनी ने तैयार की सैटेलाइट, पूरी दुनिया को फ्री में मिलेगा इंटरनेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 30 Nov 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Chinese Company launched First Satellite for Free Global Wi-Fi Service
free wifi

    दो साल पहले तक आप 1 जीबी इंटरनेट के लिए बी 100 रुपये तक चुका रहे थे लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब तो कई कंपनियां ट्रायल के तौर पर फ्री में भी इंटरनेट दे रही हैं और इंटरनेट के प्लान भी काफी सस्ते हो गए हैं लेकिन अब और अच्छे दिन आने वाला है, क्योंकि जल्द ही आपको ही बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को फ्री में इंटरनेट मिलने वाला है। यह रिपोर्ट आपको मजाक लग रही होगी लेकिन सच यही है कि एक ऐसा सैटेलाइट लांच हो गया है जिसकी मदद से पूरी दुनिया को फ्री में इंटरनेट दिया जाएगा।

    चीन की एक कंपनी ने दुनिया का पहला ऐसा सैटेलाइट तैयार किया है जिसकी मदद से पूरी दुनिया को फ्री वाई-फाई सेवा दी जाएगी। इस कंपनी का नाम LinkSure Network है। इस कंपनी ने अपने सैटेलाइट को झिंगुआ सैटेलाइट सेंटर में तैयार किया है और 2020 तक ऐसे ही अन्य 10 सैटेलाइट को लांच करने की योजना भी है। वहीं साल 2026 तक कुल 272 सैटेलाइट के लांच किए जाने की उम्मीद है। पहले सैटेलाइट की लांचिंग अगले साल होगी।

    विज्ञापन

    इन सैटेलाइट के लांच होने के बाद दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद लोग अपने फोन का वाई-फाई ऑन करके इंटरनेट की सेवा ले सकते हैं। खास बात यह है कि यदि आपकी टेलीकॉम इंटरनेट सेवा नहीं देती है तब भी आप इस सैटेलाइट के जरिए अपने फोन में इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेवा 2026 तक शुरू हो जाएगी। इसके लिए कंपनी ने करीब 3,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बता दें कि इससे पहले से ही गूगल, फेसबुक और स्पेस एक्स जैसी कंपनियां दुनिया के कई देशों में फ्री इंटरनेट सेवा दे रही हैं। गूगल की भारत में इंटरनेट सेवा तो आप वाकिफ होंगे ही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें