Buildings on Moon: चंद्रमा पर मिट्टी से घर बनाएगा चीन, 3D प्रिटिंग की लेगा मदद, जानें क्या होगा खास
चीन लंबे समय से चंद्रमा पर आवास बनाने की योजना को मजबूत कर रहा है। इसके लिए चांग’ई 8 मिशन को चंद्रमा पर भेजने की योजना बनाई जा रही है।

विस्तार
इंसानों ने आने वाले समय में चांद पर आशियाना बसाने की तैयारी कर ली है। अमेरिका के बाद अब चीन भी चंद्रमा पर इमारतों के निर्माण के लिए काम कर रहा है। चीन चांद पर घर बनाने के लिए 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करेगा। चाइना डेली की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन चंद्रमा पर मिट्टी से घर बनाएगा।
चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार, चीन लंबे समय से चंद्रमा पर आवास बनाने की योजना को मजबूत कर रहा है। चाइना डेली ने सोमवार को बताया कि चीन ने 2020 के चीनी चंद्रमा मिशन में चांग'ई 5 (Chang’e 5), जिसका नाम चंद्रमा की पौराणिक चीनी देवी के नाम पर रखा गया है, चांग’ई 8 मिशन, 2030 तक चंद्रमा पर आवास बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए चांग’ई 8 मिशन को चंद्रमा पर भेजने की योजना बनाई जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो इस उद्देश्य के लिए मानवरहित टेस्टिंग यानी रोबोटिक मेसन के माध्यम से चांद पर मिट्टी से 3डी प्रिंटिंग ईंटों का परीक्षण करने की योजना है।
चांग’ई 5 योजना ही पृथ्वी पर चीन के पहले चंद्र मिट्टी के नमूने वापस लेकर आई थी। वहीं चीन ने पहली बार 2013 में अपनी पहली चंद्र लैंडिंग की थी और अब 2030 तक चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को उतारने की योजना बना रहा है। चीन चांग'ई 6, 7 और 8 मिशन लॉन्च करेगा, जिसमें बाद मानव निवास के लिए चंद्रमा पर रियूजेबल सामग्री की तलाश करने का काम सौंपा जाएगा।
- New Airtel plans: अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ फ्री मिलेगा Amazon Prime और Disney+ Hotstar, देखें पूरी लिस्ट
- 6G Network: चीन में लॉन्च होगा 6G? 100Gbps डाउनलोड स्पीड के साथ अल्ट्रा-फास्ट वायरलेस इंटरनेट की हुई टेस्टिंग
- Realme 11 Pro Plus: फोन से क्लिक कर पाएंगे चांद की फोटो, कम कीमत में दमदार कैमरे के साथ मिलेगी 16GB रैम