6G Network: चीन में लॉन्च होगा 6G? 100Gbps डाउनलोड स्पीड के साथ अल्ट्रा-फास्ट वायरलेस इंटरनेट की हुई टेस्टिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 24 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

6G वायरलेस इंटरनेट से स्पीड, लेटेंसी, स्पेक्ट्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिक्योरिटी और ऊर्जा दक्षता के मामले में और भी अधिक एडवांस होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
China Tests 6G Wireless Internet with 300Gbps Download Speed may launch soon
6G Network - फोटो : iStock

    विस्तार

    दुनिया भर में 5G वायरलेस संचार तकनीक पहले से ही लागू की जा रही है। अब ध्यान अगली जनरेशन के वायरलेस नेटवर्क यानी 6G नेटवर्क पर केंद्रित हो गया है। हालांकि, 5G के साथ भी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है, जो कि 4G के मुकाबले 20 गुना तेज है। लेकिन 6G वायरलेस इंटरनेट, हाई स्पीड इंटरनेट के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा।

    6G वायरलेस इंटरनेट से स्पीड, लेटेंसी, स्पेक्ट्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिक्योरिटी और ऊर्जा दक्षता के मामले में और भी अधिक एडवांस होने की उम्मीद है। कई देश अभी भी 5G नेटवर्क के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन दावा किया जा रहा है कि चीन जल्द ही 6G वायरलेस नेटवर्क को लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, चीन अल्ट्रा-फास्ट वायरलेस इंटरनेट का टेस्टिंग भी कर रहा है, जिसकी डाउनलोड स्पीड 100Gbps है। यानी यह 5G नेटवर्क की तुलना में कई गुना फास्ट है।

    विज्ञापन

    6जी के लिए दौड़ तेज होती जा रही है और अमेरिका को पिछड़ने का डर सता रहा है। पिछले शुक्रवार, व्हाइट हाउस ने अगली पीढ़ी के वायरलेस कनेक्टिविटी पर चर्चा करने के लिए इंडस्ट्री के लीडर्स से मुलाकात की। अमेरिका का डर यह है कि अन्य देश 6जी कनेक्टिविटी के स्टैंडर्ड में अग्रणी होंगे। दरअसल अमेरिका की चिंता चीन को लेकर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री की दूसरी अकादमी के 25वें संस्थान ने पहली बार टेरा हर्ट्ज (THz) आवृत्ति लेवल पर एक सफल वायरलेस ट्रांसमिशन की जानकारी दी है, जिसने 100 Gbps की डाटा स्पीड प्राप्त की है। यानी यह अमेरिका के 1Gbps पर चलने वाला 5G सिग्नल से भी फास्ट है। बता दें कि अमेरिकी सरकार ने 6जी रिसर्च के लिए 1 अरब डॉलर अलग रखा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह चीन से आगे निकलने के लिए पर्याप्त होगा या नहीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें