अलविदा 5जी: इस देश ने शुरू की 6जी की टेस्टिंग, पलक झपकते ही डाउनलोड होंगी भारी-भरकम फाइलें, कब मिलेगा आपको?
- दुनियाभर में 5G नेटवर्क के विस्तार के बीच चीन ने 6G इंटरनेट की रेस में बड़ी छलांग लगा दी है।
- चीन ने पहली बार इंडस्ट्री कंडिशन में अपने 8 बड़े शहरों में 6G का ट्रायल शुरू कर दिया है।
- आखिर 5G के मुकाबले 6G में क्या बड़े बदलाव होंगे और आम लोगों को यह तकनीक कब मिलेगी? जानिए पूरी खबर।

विस्तार
अंतरिक्ष की दौड़ की तरह ही अब दुनियाभर के देशों में सुपर-फास्ट इंटरनेट और नेक्स्ट-जेनरेशन कनेक्टिविटी को लेकर होड़ तेज हो गई है। भारत में जहां अभी 5G नेटवर्क अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और साल 2030 तक 6G आने की उम्मीद है, वहीं चीन ने इस मामले में बाजी मारते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। चीन ने अब 6G तकनीक को लैब से बाहर निकालकर असली दुनिया और औद्योगिक माहौल में परखने के लिए '6G इनोवेशन पायलट प्रोग्राम' शुरू कर दिया है।
ग्लोबल 6G डेवलपमेंट कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान लॉन्च किए गए इस प्रोजेक्ट के लिए चीन के आठ सबसे आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम क्षेत्रों को चुना गया है।
चीन के 8 प्रमुख क्षेत्रों को मिली अलग-अलग जिम्मेदारी
- रिसर्च और चिप मैन्युफैक्चरिंग:बीजिंग के बड़े कम्युनिकेशन रिसर्च संस्थान 6G के तकनीकी मानक तय करेंगे। वहीं, सेमीकंडक्टर्स और मजबूत सप्लाई चेन के कारण शंघाई और यांग्त्ज़ी रिवर डेल्टा को हार्डवेयर की जिम्मेदारी मिली है।
- गैजेट्स और ड्रोन इकोनॉमी:मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के गढ़ गुआंगडोंग में नेक्स्ट-जेनरेशन डिवाइसेस तैयार होंगे, जबकि हुबेई और अनहुई में औद्योगिक रोबोट्स और उड़ने वाले ड्रोन्स के लिए 6G नेटवर्क की टेस्टिंग की जाएगी।
आम यूजर्स को कब तक मिलेगा 6G इंटरनेट?
चीन में ट्रायल शुरू होने के बावजूद आम लोगों के स्मार्टफोन तक 6G पहुंचने में अभी थोड़ा समय लगेगा। अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम संगठनों के रोडमैप के अनुसार, 6G के शुरुआती वैश्विक मानक साल 2029 तक तैयार होंगे। इसके बाद ही साल 2030 के आसपास दुनियाभर में इसका कमर्शियल रोल-आउट शुरू हो पाएगा। साल 2026 में चीन ने 6GHz स्पेक्ट्रम, सैटेलाइट इंटरनेट और वायरलेस नेटवर्क के साथ AI को जोड़ने पर खास काम किया है, जिसके प्रोटोटाइप अब असली मौसम और परिस्थितियों में परखे जा रहे हैं।
5G से कितना ज्यादा एडवांस होगा 6G?
जब 5G लॉन्च हुआ था, तब सारा ध्यान तेज डाउनलोड स्पीड और टावर कवरेज पर था, जिसके बाद धीरे-धीरे क्लाउड गेमिंग और सेल्फ-ड्राइविंग कारों पर काम शुरू हुआ। लेकिन 6G को शुरुआत से ही कम्युनिकेशन, सेंसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मेल से तैयार किया जा रहा है। इसका मकसद केवल तेज इंटरनेट देना नहीं है, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट नेटवर्क बनाना है जो अपने आसपास के माहौल को भांप सके और बिना किसी देरी (लो-लेटेंसी) के जटिल काम कर सके।
इस तकनीक से आसमान में उड़ने वाले ड्रोन्स को सटीक लोकेशन और आपसी तालमेल मिलेगा। फैक्ट्रियों में हजारों मशीनें बिना किसी तार के रियल-टाइम में एक साथ काम कर सकेंगी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स को क्लाउड से जोड़ना बेहद आसान हो जाएगा। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए शंघाई में एक विशेष 'इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट' भी स्थापित किया गया है।
- सिम चालू रखने की टेंशन खत्म: मात्र 51 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा, सरकारी कंपनी का बंपर ऑफर
- 2027 की शुरुआत में आएंगे एपल के 3 नए आईफोन: आईफोन 18, 18ई और एयर 2 में क्या मिलेंगे अपग्रेड? जानें डिटेल
- छात्रों के लिए गूगल की एआई समरी बंद: लॉस एंजिलिस के स्कूलों ने उठाया कदम, अब कैसे होगी ऑनलाइन पढ़ाई?
- बिल गेट्स की चेतावनी: एआई से अस्पताल, बैंक और पावर ग्रिड पर साइबर हमले का खतरा, ओपन-सोर्स मॉडल से डर क्यों?