चीन में खूब पसंद किया जा रहा है 5जी नेटवर्क पर काम, 8.70 लाख सब्सक्राइबर्स की संख्या

भारत में अभी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को लेकर ही कुछ भी साफ नहीं है, वहीं दूसरी ओर चीन ने 1.13 लाख 5जी बेस स्टेशन तैयार कर लिए हैं। इंडस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर मोआओ वेई ने बीजिंग में चल रहे एक प्रोग्राम में इसकी जानकारी दी और कहा कि इस साल के अंत तक यह संख्या 1.30 लाख पहुंच जाएगी। बता दें कि चीन में 5जी नेटवर्क को लेकर सरकार कंपनियों की मदद कर रही है।
ये भी पढ़ेंः हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ कैंसर और बांझपन भी दे सकता है 5G नेटवर्क
कुछ दिन पहले ही चीन के 50 शहरों में 5जी की सेवा शुरू की गई है। चीन की तीन बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी सेवा शुरू कर दिया है। चीन के बीजिंग, शंघाई, शेंजेन जैसे शहर में 5जी का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहां 5जी इंटरनेट पैक की शुरुआती कीमत 128 युआन यानी करीब 1,290 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः ये 5 काम सिर्फ 5G नेटवर्क ही कर सकता है, 4G पर सोचना भी बेकार है
8.70 लाख के पार पहुंची सब्सक्राइबर्स की संख्या
चीन में 5जी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वहां 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 8.70 लाख के पार पहुंच गई है। सरकार 5जी नेटवर्क के लिए ग्लोबल कंपनियों और रिसर्च इंस्टीट्यूशन की भी मदद ले रही है। मोआओ वेई के मुताबिक 5जी नेटवर्क का फायदा डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित होगा। इसके अलावा ऑटोमेशन भी इससे काफी मदद मिलेगी।
- Samsung Galaxy W20 5G फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, मिलेगा छह कैमरे का सपोर्ट
- Huawei Nova 6 5G फोन इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा डुअल पंचहोल डिस्प्ले में शानदार कैमरा
- Samsung W20 5G फोल्डेबल फोन आज होगा लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट
- Redmi K30 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स