59 एप पर प्रतिबंध से लाल हुआ चीन, भारतीय वेबसाइट पर लगाया बैन

भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद चीन आगबबूला हो गया है और बदले की आग में उसने भारतीय वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय मीडिया द्वारा अपने खिलाफ लगातार रिपोर्टिंग से बौखलाए चीन ने भारतीय मीडिया हाउसेज की वेबसाइट्स को बीजिंग में ब्लॉक कर दिया है, हालांकि चीन के इस प्रतिबंध के बावजूद वहां वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) की मदद से वेबसाइट को एक्सेस किया जा सकता है।
बीजिंग में राजनयिक सूत्रों के अनुसार भारतीय टीवी चैनलों को आईपी टीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है, हालांकि एक्सप्रेसवीपीएन पिछले दो दिनों से आईफोन और डेस्कटॉप पर वेबसाइट्स नहीं खुल रही हैं।
ऐसे में वीपीएन एक बड़े मददगार के रूप में सामने आया है जिसकी मदद से सेंसरशिप के बावजूद किसी खास वेबसाइट्स को एक्सेस किया जा सकता है लेकिन चीन ने इसका भी तोड़ निकाल है और उसने खास तौर पर एक हाईब्रिड फायरवॉल बनाई है जो कि वीपीएन को भी ब्लॉक करने में सक्षम है। इस खास फायरवॉल को चीन ने ग्रेट फायरवॉल नाम दिया है।
यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने किसी देश की वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाया हो। वह पहले से ही इस तरह के कारनामें करता आ रहा है। कई अमेरिकन वेबसाइट्स में चीन में प्रतिबंध हैं जिनमें गूगल और फेसबुक जैसी वेबसाइट्स के नाम शामिल हैं।