Internet Users Ranking 2025: इंटरनेट इस्तेमाल में चीन-भारत टॉप पर, जानिए क्यों पीछे रह गए बाकी देश
Top 20 Internet Countries: आज के समय में दुनिया में करीब छह अरब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें चीन और भारत अकेले ही 2.3 अरब से ज्यादा यूजर्स के साथ वैश्विक इंटरनेट पर सबसे बड़ा दबदबा बनाए हुए है। जानिए टॉप 20 इंटरनेट यूजर्स वाले देश?

विस्तार
वर्ष 2025 में दुनिया की करीब 74 प्रतिशत (करीब 6 अरब लोग) इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये आंकड़ा 2024 के 71% (5.8 अरब) से ज्यादा है। इसके बावजूद आज भी दुनिया की एक चौथाई से ज्यादा आबादी ऑफलाइन है। आय के स्तर के हिसाब से तो अंतर और भी गहरा हो जाता है। दरअसल, उच्च आय वाले देशों में 94 प्रतिशत लोग इंटरनेट पर हैं। वहीं, निम्न आय वाले देशों में ये आंकड़ा सिर्फ 23 प्रतिशत है, लेकिन चीन और भारत ये दो देश इंटरनेट के उपयोग करने के सबसे ज्यादा आगे है।
विजुअल कैपिटलिस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट के इस्तेमाल में चीन पहले स्थान पर है। यहां करीब 1.30 अरब से ज्यादा यूजर्स है। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर है। यहां 1.03 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं, हालांकि इंटरनेट पहुंच मात्र 70 प्रतिशत है। खास बात है कि चीन और भारत मिलकर टॉप-20 के बाकी सभी देशों से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स रखते हैं।
| देश | इंटरनेट उपयोगकर्ता | |
|---|---|---|
| 1 | चीन | 1,296,394,000 |
| 2 | भारत | 1,026,954,000 |
| 3 | अमेरिका | 323,888,000 |
| 4 | इंडोनेशिया | 230,448,000 |
| 5 | ब्राजील | 184,997,000 |
| 6 | रूसी संघ | 135,676,000 |
| 7 | पाकिस्तान | 116,839,000 |
| 8 | मेक्सिको | 110,345,000 |
| 9 | नाइजीरिया | 108,700,000 |
| 10 | जापान | 106,933,000 |
| 11 | मिस्र | 98,211,000 |
| 12 | फिलीपींस | 98,025,000 |
| 13 | वियतनाम | 85,621,000 |
| 14 | बांग्लादेश | 82,806,000 |
| 15 | जर्मनी | 78,454,000 |
| 16 | तुर्की | 77,466,000 |
| 17 | ईरान | 73,751,000 |
| 18 | यूनाइटेड किंगडम | 68,090,000 |
| 19 | थाईलैंड | 67,826,000 |
| 20 | फ्रांस | 63,449,000 |
भारत चीन कैसे हैं आगे?
रिपोर्ट के मुताबिक, किसी देश में इंटरनेट यूजर्स की कुल संख्या तय करने में इंटरनेट की रफ्तार से ज्यादा आबादी अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि बड़ी आबादी वाले देश रैंकिंग में ऊपर हैं, भले ही वहां सभी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं।
चीन और भारत के बाद इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान और नाइजीरिया जैसे देश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये देश अब कई विकसित देशों को पीछे छोड़ चुके हैं। इससे साफ है कि इंटरनेट यूज का केंद्र धीरे-धीरे ग्लोबल साउथ की ओर शिफ्ट हो रहा है।
अफ्रीका अब भी पीछे
जहां अन्य देश इंटरनेट की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं, अफ्रीका अभी भी इस दौड़ में सबसे पीछे हैं। टॉप 10 की श्रेणी में सिर्फ नाइजीरिया और टॉप 20 में केवल दो अफ्रीकी देश ही हैं। इसका कारण वहां का कमजोर नेटवर्क, महंगा इंटरनेट और सीमित पहुंच है।
- Tech Tips: इन 7 Gadgets को प्लग से नहीं निकालते, तो कर रहे बड़ी गलती, जेब खाली करती हैं ये बुरी आदतें
- Free Electricity: वैज्ञानिकों का अनोखा अविष्कार, कामयाब हुआ तो जीरो होगा बिजली बिल, जानिए फ्री पावर का साइंस
- Google Gemini: गूगल का बड़ा अपडेट; अब 2026 में पूरी तरह से असिस्टेंट की जगह लेगा जेमिनी
- Smart Plug: घर के 'वैंपायर' को खत्म करता है ये छोटा-सा स्मार्ट डिवाइस, लगाने वालों का 15% कम आता है बिजली बिल