एयरटेल और रिलायंस जियो के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Jul 2018 09:28 AM IST
Chief technology officers of Reliance Jio and Bharti Airtel quit
Reliance Jio and Airtel

    जियो और भारती एयरटेल के बीच चल रही डाटा वॉर के बीच दोनों कंपनियों के मुख्य प्रोधोगिकी अधिकारियों (सीटीओ)ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिलायंस जियो के सीटीओ जगबीर सिंह और एयरटेल के श्याम प्रभाकर मार्दिकर ने इस्तीफा दे दिया है।

    बता दें कि जगबीर रिलायंस जियो के साथ 4जी सेवा शुरू होने से पहले ही जुड़े थे। उससे पहले वे एयरटेल और सैमसंग जैसी कंपनियों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जगबीर को लेकर खबर है कि वे मुंबई से दिल्ली आ रहे हैं लेकिन यहां उनकी क्या प्लानिंग है इसके बारे में कोई खबर नहीं है। वहीं रिलायंस जियो ने भी सिंह के इस्तीफे पर कोई जवाब नहीं दिया है।

    भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (मोबाइल नेटवर्क्स) श्याम प्रभाकर मार्दिकर के इस्तीफे के बाद कंपनी ने भी इसकी पुष्टि की है। श्याम प्रभाकर 2001 से ही एयरटेल के साथ हैं और जनवरी 2017 में उन्हें मोबाइल नेटवर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2001 से पहले वे दूरसंचार विभाग में थे।

    बता दें कि हाल ही में जियो का मानसून हंगामा ऑफर शुरू हुआ है जिसके तहत 501 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर जियो फोन दिया जा रहा है। वैसे इस फोन की कीमत 1,500 रुपये है, हालांकि फोन को लेने के लिए 1,095 रुपये देने होंगे। वहीं 501 रुपये कंपनी अगले तीन सालों में वापस कर देगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें