Google Maps AQI: अब देश-दुनिया की हवा का हाल आपकी हथेली पर, गूगल मैप्स बताएगा एयर क्वालिटी इंडेक्स

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Thu, 13 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं या किसी दिन बाहर घूमने, वॉक या वर्कआउट पर निकलना चाहते हैं, तो अब आप गूगल मैप्स पर ही किसी भी जगह की हवा की क्वालिटी (एयर क्वालिटी इंडेक्स) देख सकते हैं।

check air quality index of anywhere in the world by google maps
गूगल मैप्स - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं या किसी दिन बाहर घूमने, वॉक या वर्कआउट पर निकलना चाहते हैं, तो अब आप गूगल मैप्स पर ही किसी भी जगह की हवा की क्वालिटी (एयर क्वालिटी इंडेक्स) देख सकते हैं। ये फीचर आपको बताता है कि जिस जगह आप जा रहे हैं, वहां की हवा साफ है या प्रदूषित।

    क्यों जरूरी है एयर क्वालिटी चेक करना?

    सर्दियों के मौसम में कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में बिना जानकारी के बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गूगल ने इसी समस्या को हल करने के लिए AQI फीचर लॉन्च किया है। अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ही किसी भी जगह की रियल टाइम हवा की स्थिति देख सकते हैं। इससे आप पहले से तय कर सकते हैं कि बाहर जाना ठीक रहेगा या नहीं।

    गूगल मैप्स पर एयर क्वालिटी कैसे देखें?

    सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या आईफोन में गूगल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें। AQI फीचर अब एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गूगल मैप्स खोलें और उस जगह का नाम डालें जहां आप जाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली, शिमला, लोनावला या आपका करेंट लोकेशन। मैप खुलने के बाद स्क्रीन के नीचे दाईं तरफ चार स्क्वेयर वाले आइकन (लेयर आइकन) पर टैप करें। यहां आपको 'एयर क्वालिटी' का ऑप्शन मिलेगा, इसे सेलेक्ट करें। अब मैप पर अलग-अलग इलाकों का AQI डाटा दिखने लगेगा। किसी भी एरिया या पिन पर टैप करें। आपको वहाँ का AQI स्कोर, प्रदूषक के प्रकार (जैसे PM 2.5, PM 10) और हेल्थ एडवाइजरी दिखाई देगी।

    AQI कलर स्केल का मतलब क्या है?

    गूगल मैप्स पर हवा की गुणवत्ता कलर कोड के जरिए दिखाई जाती है।

    AQI रेंजरंगमतलब
    0–50हराहवा अच्छी है, सेहत के लिए सुरक्षित
    51–100पीला

    हवा ठीक-ठाक है101–200नारंगीसेंसिटिव लोगों के लिए हल्का असर201–300लाललंबे समय तक रहना नुकसानदेह301–400गहरा लालहेल्थ वार्निंग लेवल401–500डार्क रेड

    बहुत खराब, सीरियस हेल्थ रिस्क

    देश-दुनिया की हवा का हाल आपकी हथेली पर

    गूगल मैप्स हर घंटे में डाटा अपडेट करता है। यह फीचर ग्लोबल है यानी आप दिल्ली, मुंबई, लंदन या न्यूयॉर्क की हवा की क्वालिटी भी देख सकते हैं।

    कैसे मदद मिलेगी?

    अब आप आसानी से तय कर सकते हैं कि प्रदूषण को देखते हुए यात्रा का समय आगे बढ़ाना सही रहेगा या नहीं। साथ ही अब बाहर निकलने से पहले आप यह तय कर सकते हैं कि मास्क पहनना जरूरी है या नहीं और जॉगिंग या बाहर वर्कआउट करने के लिए आपको निकलना चाहिए या नहीं।