Jio, Vi, Airtel: 84 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान, सिर्फ यहां से कराना होगा रिचार्ज
सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हो रही है जिन्हें सिर्फ इनकमिंग से मतलब है। आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों की वैधता वाले सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

विस्तार
पिछले महीने ही निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान 600 रुपये तक महंगे किए हैं जिसके बाद Jio, Vi, Airtel के टैरिफ प्लान की कीमतें आसमान छू रही हैं। रिचार्ज प्लान महंगे होने के कारण लोगों को रिचार्ज कराने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हो रही है जिन्हें सिर्फ इनकमिंग से मतलब है। आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों की वैधता वाले सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...
479 रुपये का प्लान-
यह रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला है। यह प्लान उनके लिए है जिन्हें डाटा की जरूरत बहुत कम है। इसमें आपको कुल 6 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 मैसेज मिलेंगे। यह प्लान आपको गूगलपे, फोनपे या किसी अन्य थर्ड पार्टी एप पर नहीं दिखेगा। यह प्लान माय जियो एप में दिखेगा।
509 रुपये का प्लान-
एयरटेल का यह सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान है। इस प्लान के साथ कुल 6 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान भी उनके लिए है जिन्हें सिर्फ इनकमिंग कॉल की जरूरत है, क्योंकि इसमें कम डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
- Tech Tips: WhatsApp के सबसे जरूरी टॉप-5 प्राइवेसी फीचर्स, सभी को होनी चाहिए जानकारी
- किस कंपनी का नेटवर्क आपके इलाके में है जबरदस्त, ऐसे करें चेक
- iPhone 16 Series: लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक, फीचर्स भी आए सामने, सभी मॉडल में मिलेगा AI का सपोर्ट
- फोन में करें यह सेटिंग, सबसे पहले मिलेंगे WhatsApp के सारे फीचर्स